{"_id":"6a89e72e870d59a2dc058077","slug":"resolving-public-grievances-is-my-duty-there-is-no-need-to-worry-bedi-sonipat-news-c-199-1-jnd1005-158937-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का समाधान मेरी ड्यूटी, चिंता की जरूरत नहीं : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का समाधान मेरी ड्यूटी, चिंता की जरूरत नहीं : बेदी
विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। समस्या सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आमजन को अपनी जायज समस्याओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं से वह पूरी तरह वाकिफ हैं और उनका समाधान करवाना उनकी ड्यूटी है। इस जिम्मेदारी को वह लगातार निभा रहे हैं और भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से निभाते रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री शनिवार को नरवाना स्थित अपने निवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान दर्जनों लोग अपनी शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। मंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का मुख्य फोकस आमजन का हित है। वह मुख्यमंत्री के सच्चे सिपाही और क्षेत्रवासियों के जनसेवक के रूप में सर्वसमाज के कल्याण की पैरवी करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली, स्वच्छ पेयजल, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन की मूलभूत जरूरतें हैं। सरकार इन्हीं विषयों को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए नया शेड्यूल लागू किया गया है। घरेलू, कृषि और व्यापारिक-औद्योगिक क्षेत्रों के लिए क्षेत्रवार अलग समय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के लिए पाइपलाइन, बूस्टिंग स्टेशन और जलघर के निर्माण व विस्तार का कार्य जारी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें, ताकि जनता, प्रशासन और सरकार के बीच विश्वास मजबूत बना रहे। इस दौरान पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।