फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Republic day joint from freedom fighter

देशभक्तों के त्याग, तप व बलिदान से जुड़ा हुआ है गणतंत्र दिवस: अनूप धानक

Tue, 28 Jan 2020 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Republic day joint from freedom fighter
परेड का निरीक्षण करते मंत्री अनूप धानक - फोटो : Sonipat
गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को पुलिस लाइन मैदान में मनाया गया। यहां बेतौर मुख्य अतिथि पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों की ओर झांकियां भी निकाली गई तो विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी हुए। जिसके बाद समाज के लिए बेहतर कार्य करने वालों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया गया। धानक ने कहा कि उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहिए। जिन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमारे देशभक्तों के त्याग, तप व बलिदान से जुड़ा हुआ है, क्योंकि इसके लिए देशभक्तों ने बड़ी कुर्बानी दी। सरकार ने इस साल को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उनको प्राकृतिक व जैविक खेती को अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुग्राम में ऑर्गेनिक मार्केट स्थापित की जाएगी। वर्ष 2024 तक हर गांव के घर में नल के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है, जिसे 2022 तक ही हासिल कर लिया जाएगा। इसके अलावा भी मंत्री अनूप धानक ने सरकार की काफी उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

पुलिस व जीवीएम गर्ल्स की एनसीसी कैडेट मार्च पास्ट में प्रथम
मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस की महिलाओं व जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही। हरियाणा पुलिस की पुरुषों व हिंदुस्तान स्काउट गाइड की टुकड़ी द्वितीय और एनसीसी आईटीआई सोनीपत व बैंड में गोल्डन हैरियर पब्लिक स्कूल झुंडपुर की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। वहीं झांकियों में शुगर मिल सोनीपत प्रथम, बाल संरक्षण द्वितीय और शिक्षा विभाग तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व देशभक्ति गान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल ग्राम राई को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर बारोटा को द्वितीय व मामचंद पब्लिक स्कूल सोनीपत को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया
समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी संगठन की शांता जैन, राम प्यारी, दया कौर, साहबो देवी, विद्या देवी, भतेरी देवी, भरपाई, रामदेवी, राजेन्द्र कौर, केसर देवी और विरेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। वीर नारियों में नान्ही देवी निवासी गांव खेडी दमकन, शकुंतला देवी निवासी भंडेरी, संतोष निवासी गांव सरढाना, धनकौर निवासी फरमाना, गंगा देवी निवासी जसराणा, सावित्री देवी निवासी खेड़ी दमकन, लक्ष्मी देवी निवासी शामड़ी, राज देवी निवासी गंगेसर, धनपती निवासी पुगथला, सावित्री देवी निवासी आर्य नगर सोनीपत, रोशनी देवी निवासी मलिकपुर, उर्मिला देवी निवासी पुरखास, मीना देवी निवासी रोहणा, सरोज देवी निवासी रूखी और बीता निवासी लाठ को सम्मानित किया गया। समाज में विशेष उपलब्धियों में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज कर प्राचार्या ज्योति जुनेजा को नेशनल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड हासिल करने पर सम्मानित किया गया। कुमारी अपूर्वा गुलाटी को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में तृतीय स्थान पर आने, बीईईओ सोनीपत संध्या मलिक, प्रदेश में पहली महिला असिस्टेंट कमाडेंट बनने पर कुमारी सौम्या चौहान, व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, सांस्कृतिक उत्सव 2019 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली डांस इसट्रक्टर पारूल, समाजसेविका ऊषा भंडारी, पूर्व एसएमओ डॉ. रंजना, एसडीएम सोनीपत कार्यालय से सुनीता, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके मित्तल, आचार्य सत्यवीर आर्य, समाजसेवी विमल प्रसाद जैन, समाजसेवी मनीष, सीएमओ डॉ. बीके राजोरा के साथ डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. संदीप लठवाल, डॉ. अनवीता कौशिक, डॉ. सुभाष गहलावत, दलवीर सिंह राणा हाईड्रोलोजिस्ट, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से तकनीकी सहायक देवेन्द्र कुहाड़, सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी मुरथल सुरेंद्र सिंह, जीपीएस पबनेरा के यगदत्त, जीपीएस महीपुर से मुकेश शर्मा, डीईओ कार्यालय से डीएसएस अनिल गोयल, एईओ रामबीर, नगर निगम से सेक्शन ऑफिसर अशोक कुमार, एमएसएम आयुर्वेद संस्थान से सहायक प्रो. डॉ. नरेश कुमार, एसडीएम कार्यालय गोहाना के मुख्य लेखा अधिकारी जितेन्द्र कुमार व कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, डीसी कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर स्वदेश व इकबाल, चुनाव कार्यालय से प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव, नगर निगम से सफाई कर्मचारी खुशी राम खैराती, कार्यकारी अभियंता यूएचवीवीएन से एलएम रमेश, पुलिस विभाग से स्टेनो शिव कुमार, एसएचओ मुरथल सुमित कुमार, सहायक जिला न्यायवादी संदीप दांगी, गन्नौर थाने से हेड कांस्टेबल जयबीर, हेड कांस्टेबल रूपेन्द्र, एसआई सुखबीर सिंह, हेडकांस्टेबल वीरपाल, सिपाही प्रदीप, सहायक प्रोफेसर कुमारी भूमिका शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
गन्नौर। नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश देते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसके पहले एसडीएम स्वप्निल पाटिल ने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया, जिनमें बड़ी गांव की कमला देवी शामिल थी। परेड में पुलिस की टुकड़ी ने प्रथम व लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं की टुकड़ी ने द्वितीय और मदरसा शमशूल उलूम की टुकड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी समूह नृत्य की प्रस्तुति देने वाले द पुष्प वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने प्रथम, हरियाणा की संस्कृति को प्रदर्शित करते समूह नृत्य की प्रस्तुति देने वाली राजकीय माध्यमिक स्कूल गढ़ी केसरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। झांकियों में स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, आईटीआई की झांकी को द्वितीय व जीवानंद स्कूल की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला। वहां सरकारी अधिकारियों व कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें पिछले दिनों तहसील कार्यालय में आपस में मारपीट करने वाले तहसीलदार रोशनलाल पासी व नायब तहसीलदार राजबीर सिंह भी पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे। जिसको लेकर वहां काफी चर्चाएं रही।
खरखौदा में जागृति स्थल पर एसडीएम ने फहराया तिरंगा
खरखौदा। शहर के थाना कला मार्ग पर स्थित जागृति स्थल पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। एसडीएम श्वेता सुहाग ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले रणबांकुरों की शहादत से जहां हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ ही विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, एनएसएस कैडे्टस ने एसडीएम श्वेता सुहाग को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समारोह में खूब समा बांधा। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं व उनके आश्रितों को एसडीएम की ओर सम्मानित किया गया।
गोहाना में मनाया गया गणतंत्र दिवस
गोहाना। मदनलाल धींगड़ा पार्क में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। यहां एसडीएम आशीष कुमार वशिष्ठ ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता नप की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने की। एसडीएम ने कहा कि देश के संविधान की गरिमा रखनी चाहिए तो अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश विकास की ओर अग्रसर हैं, जिसमें युवाओं की एक बहुत बड़ी भूमिका है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया तो देश भक्ति के गीत गाए। इस मौके विभागों ने अपनी उपलब्धि की झांकी प्रस्तुत की, जिसमें नगर परिषद को प्रथम स्थान मिला। वहीं एसडीएम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नप के ईओ राजेश कुमार व जेई अजय कुमार को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया।

आहुलाना शुगर मिल में बच्ची ने फहराया तिरंगा चआहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के एमडी सुभाष चंद्र ने छात्रा वैदिका कौर के हाथ से ध्वजारोहण करवाया व सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें सलामी दी। मिल के पट्रोल पंप पर पट्रोल लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को तिरंगे भेंट किया गया। वहां हैड पैन मैन रामनिवास को चीनी की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान गन्ना प्रबंधक डा. मंजीत सिंह दहिया, डिप्टी इंजीनियर देवेन्द्र पहल, अनिल चौहान, चीफ कैमिस्ट सुरेंद्र सिंह खेवाल, केमिस्ट विनय कुमार, सिविल इंजीनियर आरके सिंह, शुगर सेल प्रबंधक धनी राम शर्मा, सीडीओ जगबीर सिंह, बोर्ड के निदेशक धर्मबीर सिंह, मेनपाल, हरिचंद व सारिका आदि मौजूद रहे।

 पुलिस लाइन में सलामी लेते मंत्री अनूप धानक व अन्य अधिकारी

पुलिस लाइन में सलामी लेते मंत्री अनूप धानक व अन्य अधिकारी- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed