{"_id":"69752d96cecdf04abc0bb71d","slug":"republic-day-high-alert-rpf-and-grp-holidays-cancelled-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148696-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गणतंत्र दिवस हाई अलर्ट, आरपीएफ और जीआरपी की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गणतंत्र दिवस हाई अलर्ट, आरपीएफ और जीआरपी की छुट्टियां रद्द
Sun, 25 Jan 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट के बीच रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें लगातार सघन जांच कर रही हैं। 27 जनवरी तक आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वह 12-12 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। शनिवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया गया।
दिल्ली और अंबाला मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, टिकट बुकिंग कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र और स्टेशन के बाहरी हिस्सों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। यात्रियों के बैग मेटल डिटेक्टर से जांचे गए। एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों की जांच की गई। गन्नौर से लेकर राठधना और सोनीपत-गोहाना रेल रूट तक विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरपीएफ थाने में रविवार को 5 अन्य कर्मी बाहर से आएंगे। फिलहाल पांच कर्मियों को रेल ट्रैक के साथ पेट्रोलिंग व ट्रेनों में जांच के लिए तैनात किया गया है। -इंस्पेक्टर संगम यादव, प्रभारी, आरपीएफ थाना, सोनीपत।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर सोनीपत क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीआरपी व आरपीएफ टीमें मिलकर रेलवे स्टेशन परिसर पर सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं। -धर्मपाल, प्रभारी, जीआरपी थाना, सोनीपत।