फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Renowned builder company accused of selling plot with fake NOC

Sonipat News: नामी बिल्डर कंपनी पर फर्जी एनओसी से प्लॉट बेचने का आरोप

Sat, 22 Apr 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Renowned builder company accused of selling plot with fake NOC
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में नामी बिल्डर कंपनी पर फर्जी एनओसी तैयार कराकर 30 प्लॉट बेचने का आरोप लगा है। आरोपी है जिला योजनाकार की तरफ से शिकायत करने के बाद भी प्लॉट बेच दिए गए। आरोप है कि जमीन को धोखे से बेचा गया है। वह जमीन किसी अन्य की थी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोप सही मिलने पर बिल्डर के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने बिल्डर कंपनी के तीन निदेशक समेत 12 को नामजद किया है।
विज्ञापन

न्यू महावीर कॉलोनी निवासी डॉ. वरुण मलिक ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी कि उन्होंने गांव अहमदपुर में वर्ष 2007 में एक प्लॉट का बैनामा दिया था। उसके बाद डॉ. वरुण मलिक ने पुलिस को बताया कि पहली बार यह मामला वर्ष 2016 में उनके संज्ञान में था। उस समय डीटीपी ने फर्जी एनओसी की शिकायत उपायुक्त से की थी। उसके आधार पर मामला न्यायालय में पहुंचा। इस जमीन की एनओसी डीटीपी विभाग की ओर से जारी नहीं की गई थी। डॉ. वरुण मलिक ने पुलिस को जानकारी दी कि बिल्डर्स ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर भूमि का हिस्सा बेच दिया है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की जांच में डीटीपी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाकर इन प्लॉट को बेचा गया है। जिस पर पुलिस ने बिल्डर कंपनी के तीन निदेशक पंकज, अजय व साहिल के साथ ही अंग्रेजो देवी, शशि बाला, बिमला देवी, नीलू कुमारी, अभिमन्यु कुमार, दीक्षा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी और राज सिंह पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर डॉ. वरुण मलिक ने शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- इंस्पेक्टर रविंद्र, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed