फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief from potholes on Khanpur Kalan Road; PWD begins reconstruction.

Sonipat News: खानपुर कलां रोड पर गड्ढों से मिलेगी निजात, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया पुनर्निर्माण

Fri, 04 Sep 2026 06:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Relief from potholes on Khanpur Kalan Road; PWD begins reconstruction.
फोटो - गामड़ी गांव में उखाड़ा हुआ खानपुर कलां रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। खानपुर कलां रोड पर वाहन चालकों को गड्ढों से जल्द ही राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने इस रोड के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पहले चरण में गामड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में इंटरलॉक टाइलें लगाई जाएंगी।
इसके लिए पहले से बने सीसी रोड को उखाड़ने का काम शुरू हो गया है। गामड़ी गांव में 500 मीटर क्षेत्र में इंटरलॉक टाइलें लगाने पर पीडब्ल्यूडी लगभग 66 लाख रुपये खर्च करेगा। खानपुर कलां रोड क्षेत्र का एक मुख्य मार्ग है। इस रोड पर खानपुर कलां गांव में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज और बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी स्थित हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अतिरिक्त, महिला यूनिवर्सिटी में भी हजारों छात्राएं पढ़ने आती हैं। इस कारण यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। रोड की जर्जर हालत और गड्ढों के कारण वाहन चालकों तथा मरीजों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर कलां रोड का लायबिलिटी पीरियड दिसंबर माह में पूरा होगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर में बचे हुए रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। वर्तमान में रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी एक एजेंसी की है। दिसंबर से पहले तक रोड की मरम्मत का कार्य उसी एजेंसी से कराया जाएगा। जेई पीडब्ल्यूडी, गोहाना कुलदीप सिंह ने बताया कि इंटरलॉक टाइलें लगने से रोड जर्जर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed