{"_id":"62e8291332e2f04b233def07","slug":"relief-for-passengers-due-to-running-of-six-trains-less-crowd-on-the-first-day-sonipat-news-rtk654013910","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ट्रेनें चलने से यात्रियों को मिली राहत, पहले दिन कम रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ट्रेनें चलने से यात्रियों को मिली राहत, पहले दिन कम रही भीड़
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को सोनीपत-जींद व दिल्ली-पानीपत रूट पर छह पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। सोनीपत से जींद रूट पर चार व दिल्ली से पानीपत रूट पर दो ट्रेनों को चलाया गया। छह ट्रेनों के चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि पहले दिन इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम रही। यात्रियों का कहना है कि वह लंबे समय से बंद पड़ी ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे थे। इन ट्रेनों के चलने से उन्हें भीड़ में सफर करने से निजात मिल सकेगी।
पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद सोनीपत-जींद रूट पर सोमवार को ट्रेन संख्या 04025 सोनीपत स्टेशन से 9 बजकर 40 मिनट पर चली। ट्रेन संख्या 04906 जींद से चलकर सोनीपत स्टेशन पर 2 बजकर 31 मिनट पर पहुंची। वहीं दिल्ली-पानीपत रूट पर ट्रेन संख्या 04910 पानीपत से सुबह चलकर सोनीपत स्टेशन पर 20 मिनट की देरी से 7 बजकर 29 मिनट पर पहुंची। यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने 28 माह से बंद पड़ी छह और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने पर रेलवे ने 24 मार्च 2020 को सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। स्थिति सामान्य होने के बाद सोनीपत-जींद रूट पर केवल एक ही ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। यात्री लंबे समय से बंद पड़ी अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे। यात्रियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद रेलवे ने सोनीपत-जींद रूट पर एक ही पैसेंजर ट्रेन को चलाया था। यात्रियों को धक्कामुक्की के बीच सफर करना पड़ रहा था या फिर निजी वाहनों में ज्यादा किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे थे। ट्रेनों के चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और निजी वाहनों में महंगा किराया देने से निजात मिलेगी।
वर्जन -
रेलवे ने सोमवार को सोनीपत-जींद रूट पर चार व दिल्ली-पानीपत रूट पर दो और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। छह ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को भीड़ में सफर करने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे