{"_id":"6775b97cb6e97897f5064a64","slug":"relief-even-deprived-people-will-be-able-to-apply-hope-of-getting-prize-money-raised-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130156-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : वंचित भी कर सकेंगे आवेदन, इनामी राशि मिलने की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : वंचित भी कर सकेंगे आवेदन, इनामी राशि मिलने की जगी आस
Thu, 02 Jan 2025 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विभाग ने इनामी राशि व छात्रवृत्ति के आवेदन करने से वंचित रहे खिलाड़ियों को एक ओर मौका दिया है। विभाग ने आवेदन करने की तिथि को 10 जनवरी तक बढ़ाते हुए खिलाड़ियों को राहत दी है। लंबे समय से इनामी राशि का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को भी राशि मिलने की आस जगी है। खिलाड़ियों से पहले 30 जुलाई तक आवेदन लिए थे। ऐसे में कई खिलाड़ी आवेदन नहीं कर पाए थे। अब खेल विभाग ने तिथि को बढ़ा दिया है। खिलाड़ी इनामी राशि व छात्रवृति के लिए विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।खेल विभाग की तरफ से आवेदन की तिथि 10 जनवरी तक कर दी गई है। जिसमें विशेष बात यह है कि आवेदन पत्र केवल 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक हुई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता या प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी ही कर सकते हैं। खिलाड़ियों को दो साल से आयोजित किसी भी प्रतियोगिता की आज तक इनामी राशि नहीं मिली है। पहले आवेदन की तिथि 30 जुलाई रखी गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर सके थे। जिसके लिए विभाग ने अब दोबारा आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। खिलाड़ी इनामी राशि के लिए कई बार खेल विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया था। खेल विभाग के इस कदम से खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली है। खेल अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अब तक 402 खिलाड़ी कर चुके हैं आवेदन
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई थी। साथ ही आवेदन ऑफलाइन करने होते थे। जिसमें जिले के 402 खिलाड़ियों ने आवेदन किए थे। जिले के पैरा व सामान्य खिलाड़ियों ने पहले जिला कार्यालय में पहुंचकर आवेदन किए थे। अब खिलाड़ी ऑनलाइन विभाग की साइट पर आवेदन कर सकते हैं।
- जिले के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता या प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी 10 जनवरी तक इनामी राशि व छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत