फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Regularly inspect de-addiction centres: Ajay Chopra

नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित रूप से करें जांच : अजय चोपड़ा

Thu, 28 May 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Regularly inspect de-addiction centres: Ajay Chopra
सोनीपत। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान और लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्र निर्धारित नियमों और मानकों का पालन करें।
विज्ञापन

अजय चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नशा मुक्ति सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को सही उपचार मिल सके। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे इस बुराई से दूर रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चिह्नित अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालय में लंबित मामलों की मजबूती से पैरवी की जाए। प्रत्येक केस में ठोस साक्ष्य, समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दोषियों को सख्त सजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 आरोपी गिरफ्तार
अप्रैल माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज किए गए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 7.40 ग्राम चरस, 142.46 ग्राम हेरोइन, 583.99 ग्राम गांजा और 1.579 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस चिह्नित हॉट स्पॉट पर एंटी नारकोटिक सेल के प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड की सहायता से नियमित जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed