{"_id":"6ae10f5441f8d5c7ab0a9b25","slug":"congress-demands-resignation-of-cec-and-cancellation-of-the-sir-process-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163023-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांग्रेस ने की सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांग्रेस ने की सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के खरखौदा में प्रेस वार्ता के दौरान एआईसीसी कोआर्डिनेटर नीतू वर्मा, पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। एआईसीसी कोआर्डिनेटर नीतू वर्मा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के कारण पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
नीतू वर्मा ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को लेकर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेंगे। इसमें देशभर से दस लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि हरियाणा से एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची में नाम, वर्तनी और मतदाताओं की संख्या से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने हरियाणा में भी फर्जी तस्वीरों के इस्तेमाल का मामला उठाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। नीतू वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर इन मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की मांग है कि पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि एक नवंबर के बाद गांवों में चौपाल और शहरी वार्डों में बैठकें कर मतदाता सूची से वंचित लोगों की पहचान की जाएगी। इस दौरान पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष संजीत दहिया, सुरेंद्र शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील व रामसिंह भी मौजूद रहे।