फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcoming the winners of the All India Open Deadlift Competition

Sonipat News: ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Wed, 28 Oct 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the winners of the All India Open Deadlift Competition
फोटो 27: सोनीपत के गन्नौर निवासी पदक विजेता प्रिंस पहल, नुकुल सैनी व सुदर्शन के साथ आयोजक। स्रोत: पाठक
विज्ञापन

गन्नौर। गुरुग्राम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में गन्नौर के द शिवा जिम के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 25 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में प्रिंस पहल ने अपनी श्रेणी में 240 किलो भार उठा कर स्वर्ण जीता। वहीं नुकुल सैनी ने भी अपनी श्रेणी में 200 किलो भार उठा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि सुदर्शन ने अपनी श्रेणी में 195 किलो भार उठा कर रजत पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिम में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर द शिवा जिम में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अंकित मल्होत्रा, तरुण चुघ, पार्षद डा. राजेश शर्मा, विकास भगवती, पार्षद अजय सरोहा ने खिलाड़ियों व कोच अनिल पहल को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed