{"_id":"657f467f2846bfb4c905b494","slug":"refused-to-pay-rs-25-lakh-after-purchasing-a-tractor-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10954-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रैक्टर खरीदकर ढाई लाख रुपये देने से मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रैक्टर खरीदकर ढाई लाख रुपये देने से मना किया
Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। दुकानदार ने सिकंदरपुर निवासी ग्रामीण के खिलाफ ट्रैक्टर खरीदने के बाद ढाई लाख रुपये नहीं देने पर डीसीपी गोहाना को शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने वादे के अनुसार बाकी राशि का भुगतान नहीं किया है। अब पैसे देने से मना कर दिया है। डीसीपी के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुहणा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उन्होंने गोहाना की द्वारका कॉलोनी रेत-रोड़ी की दुकान की हुई है। उन्होंने 22 मई को एक ट्रैक्टर सिकंदरपुर निवासी मुकेश कुमार को साढ़े तीन लाख रुपये में बेचा था। आरोपी मुकेश कुमार ने मौके पर एक लाख रुपये दिए और बाकी ढाई लाख रुपये शपथ पत्र के अनुसार 23 जुलाई तक देने के लिए कहा था। मुकेश कुमार अब तक बाकी राशि नहीं दी। जब पीड़ित आरोपी के घर पर पैसे लेने के लिए गए तो पैसे देने से मना कर दिया और दूसरी एजेंसी को ट्रैक्टर बेच देने की बात कही। पैसे देने से मना कर दिया। अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। गोहाना शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।