{"_id":"64e1112acdbd3050b50c4bb4","slug":"records-searched-for-13-hours-at-jjp-leaders-shops-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4764-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जजपा नेता की दुकानों पर 13 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जजपा नेता की दुकानों पर 13 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड
Sun, 20 Aug 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता पवन शर्मा की दुकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब 13 घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला। टीम शुक्रवार देर रात जांच करने के बाद चली गई।
ईडी की टीम शुक्रवार को गोहाना की अनाज मंडी में पहुंची थी। टीम शामिल 8-10 सदस्यों ने जजपा नेता पवन शर्मा की दुकान 203 और 266 पर छापा मारा था। दुकान मैसर्ज भगवान परशुराम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से हैं। एक दुकान में खाद बीज भंडार खोला गया है जबकि दूसरी दुकान में आढ़त का काम किया जाता है। टीम ने जजपा नेता एवं आढ़ती पवन शर्मा से पूछताछ भी की थी। बताया गया है कि पवन शर्मा ने वर्ष 2016 से 2018 तक करनाल में एक चावल मिल के लिए धान की खरीद की थी और करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ था। अब मिल के मालिक बैंक से फ्रॉड घोषित हो चुके हैं। ऐसे में ईडी की टीम की जांच के लिए गोहाना में आढ़ती के यहां पहुंची थी। अब आढ़ती को पूछताछ के लिए रिकॉर्ड लेकर कार्यालय में बुलाया है।