फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape

मध्यप्रदेश की रहने वाली विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Jul 2019 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
rape
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश निवासी विधवा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सदर थाने की कॉलोनी में उसके पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बाद में उसके चार अन्य दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली 30 वर्षीय विधवा ने बताया कि वह सोनीपत की कॉलोनी में किराए पर रहती है। उसके पड़ोस में किराए पर रहने वाले दिनेश सेे उसकी बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। जिस पर आरोपी उसे एक फार्म हाउस में ले गया और वहां रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह जब भी शादी के लिए कहती तो आरोपी टाल देता था। बाद में उसके एक दोस्त रजनीश ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जब वह विरोध करती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे। इतना ही नहीं आरोपी दिनेश के तीन अन्य साथियों ने भी अलग-अलग समय में उसके साथ फार्म हाउस में आकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधवा ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके साथियों पर दुष्कर्म करने व धमकी देने की शिकायत दी थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed