फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ramlila: Ravana abducted Sita with the help of Maricha.

रामलीला : मारीच की मदद से छल कपट कर सीता का हरण कर ले गया रावण

Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: Ravana abducted Sita with the help of Maricha.
सोनीपत। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन वृंदावन से आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने शबरी से भेंट, सुग्रीव मैत्री, बाली वध, खर-दूषण वध, सीताहरण के प्रसंग की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दर्शाया कि शूर्पणखा अपनी कटी नाक व कान लेकर भाई खर-दूषण के पास जाती है। बदला लेने की चाह में दोनों भाई श्रीराम, लक्ष्मण के हाथों मारे जाते हैं। तब शूर्पणखा रावण के पास जाकर अपनी व्यथा सुनाती है। रावण गुस्से में आकार अपनी बहन की बेइज्जती का बदला लेने की ठान लेता है।
विज्ञापन

मारीच की मदद से छलकपट कर सीता का हरण कर लेता है। श्रीराम, लक्ष्मण सीता की खोज में वन-वन भटकते हैं तो जटायु उन्हें रावण के सीता हरण का वृत्तांत सुनाकर अपने प्राण त्याग देते हैं। पंपा नदी किनारे मतंग ऋषि आश्रम में राम की भेंट शबरी से होती है। शबरी की भक्ति के भाव में श्रीराम उनके झूठे बेर भी खा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिमूक पर्वत पर हनुमान जी से मुलाकात के बाद श्रीराम, लक्ष्मण सुग्रीव से मुलाकात करते हैं। दोनों की मित्रता के बाद श्रीराम सुग्रीव को राजपाठ दिलाने का वचन देकर बाली का वध करते हैं। कार्यक्रम में महेंद्र मंगला, राजकुमार गोयल, अमित कुच्छल, महेंद्र वर्मा, प्रवीण गोयल, अनिल जैन, बीएम कुच्छल, वीरेंद्र कटारिया, तरुण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed