फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakshabandhan festival: Sisters will be able to tie Raksha Sutra to their brothers in the conjunction of three yogas

रक्षाबंधन पर्व : बहनें तीन योग के संयोग में भाईयों को बांध सकेंगी रक्षासूत्र

Mon, 04 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival: Sisters will be able to tie Raksha Sutra to their brothers in the conjunction of three yogas
फोटो 20- पंडित अमित शौनक। - फोटो : सोशल मीडिया
सोनीपत। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास व सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें तीन योग के संयोग में भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। इस दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहनों को समृद्धि व खुशहाली मिलेगी। 9 अगस्त को सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

पंडित अमित शौनक ने बताया कि इस वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के चलते कुछ लोगों में असामंजस्य की स्थिति बनी है कि किस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाना लाभकारी रहेगा। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुक्रवार 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से प्रारंभ होकर शनिवार 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को जीवनभर रक्षा करने का वचन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बन रहे शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग : 9 अगस्त को 5:45 से दोपहर 2:23 बजे तक
सौभाग्य योग : 9 अगस्त को सुबह 4:08 से 10 अगस्त अलसुबह 2:15 बजे तक
शोभन योग : 9 अगस्त को सूर्योदय से 10 अगस्त अलसुबह 2:15 बजे तक
यह रहेगा शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:17 से 12:53 बजे तक
लाभ की चौघड़िया : सुबह 10:15 से दोपहर 12:00 बजे तक
अमृत की चौघड़िया : दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक

चर की चौघड़िया : शाम 4:30 से 6:00 बजे
रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, बढ़ी रौनक
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजने से रौनक बढ़ गई है। बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें व स्टॉल लगने लगे हैं। खरीदारी के लिए महिलाएं व युवतियां बाजार का रुख करने लगी हैं। इस वर्ष बाजार में विभिन्न वैरायटी की राखियों के साथ बहनों के लिए सजी सजाई थालियां भी उपलब्ध हैं। यह थालियां राखी से लेकर रोली, चावल, चंदन व मिश्री से निर्मित हैं, जिन्हें महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। साथ ही दुकानों पर सूट-साड़ियों की बिक्री बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed