{"_id":"69b846e3020ff95d3a01134b","slug":"rakhi-dalal-who-secured-65th-rank-in-upsc-was-welcomed-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-121928-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यूपीएससी में 65वीं रैंक लाने वालीं राखी दलाल का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यूपीएससी में 65वीं रैंक लाने वालीं राखी दलाल का किया स्वागत
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में पहुंचने पर राखी दलाल का स्वागत करते सेक्टरवासी। संवाद
बहादुरगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली बहादुरगढ़ की बेटी राखी दलाल का सोमवार को सेक्टर-6 पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सेक्टरवासियों ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। राखी के साथ उनकी बेटी और पति का भी स्वागत लोगों ने किया।
लोगों ने राखी को खुली कार में बैठाकर जुलूस के रूप में उनके घर तक पहुंचाया। रास्ते भर लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी सफलता पर खुशी जताई। घर पहुंचने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस मौके पर पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान, सहदेव दहिया, पवन जैन व प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
राखी दलाल मूल रूप से बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर-2 में रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस दौरान राखी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति और शिक्षकों को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। असफलताओं से घबराने की बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
राखी ने आईआईटी रुड़की से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध था। राखी ने वर्ष 2015 में भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के रूप में अपनी नौकरी शुरू की थी।