फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rajkumar saini, lecture, helmet

लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी को पथराव की धमकी, पुलिस सुरक्षा में हेल्मेट पहनकर देना पड़ा भाषण

Mon, 12 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajkumar saini, lecture, helmet
खानपुर खुर्द गांव में हेलमेट पहनकर भाषण देते राजकुमार सैनी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लोसुपा सुप्रीमो और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी भी बरोदा उपचुनाव में सक्रिय हो गए हैं और अब उपचुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। लेकिन उनको बरोदा के गांवों में विरोध भी झेलना पड़ रहा है तो उनको गांव में आने पर पथराव की धमकी तक मिल रही है। पथराव की धमकी मिलने से डरकर राजकुमार सैनी ने रविवार को खानपुर खुर्द गांव में हेल्मेट पहनकर भाषण दिया।
विज्ञापन

भाजपा से अलग होने के बाद लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाकर राजकुमार सैनी ने 2019 में गोहाना से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जहां वह कांग्रेस के जगबीर मलिक से काफी कम अंतर से हार गए थे। वहीं अब बरोदा हलके में होने वाले उपचुनाव के लिए राजकुमार सैनी सक्रिय हो गए हैं और गांवों में घूम रहे हैं, लेकिन उनको गांवों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजकुमार सैनी रविवार को खानपुर खुर्द गांव में पहुंचे, जहां उनको पहले ही पथराव की धमकी मिली हुई थी। इस कारण ही राजकुमार सैनी ने हेल्मेट पहनकर भाषण दिया। वहां उन्होंने एलान किया कि वह बरोदा से उपचुनाव लड़ेंगे और वह जल्द ही अपना नामांकन दाखिल कर देंगे। राजकुमार सैनी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गोहाना में सीएम के आने पर छावनी बना दिया गया था, लेकिन उनको धमकी मिलने के बावजूद पूरी सुरक्षा नहीं मिलती है। राजकुमार सैनी ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है, क्योंकि यहां बोलने की आजादी तक नहीं है। भाजपा के राज में यह सबकुछ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed