फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rain water logging due to 108 mm rain

शहर में 108 एमएम बारिश से जलभरावा

Sun, 22 Aug 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
rain water logging due to 108 mm rain
गोहाना रोड पर बारिश के बीच बंद गाड़ी को टोचन कर ले जाता क्रेन चालक। - फोटो : Sonipat
शहर में शनिवार को 108 एमएम बारिश हुई। शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। सड़कों व गलियों में चार फुट तक पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरब्रिज में 15 फुट पानी भरने से शहर दो भागों में बंट गया। निचले इलाकों में घरों के अंदर भी पानी भर गया। सड़कों व गलियों में जलभराव के कारण दर्जनों वाहन पानी में फंस कर खराब हुए। जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार सुबह से दोपहर व बाद में शाम को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर एक बजे के बाद धूप भी निकली, लेकिन शाम होते ही फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से सड़कों व कालोनियों में घंटों तक पानी भरा रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

सोनीपत शहर में शनिवार शाम तक 108 एमएम बारिश हुई। जिससे गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, अग्रसेन चौक सहित अधिकतर स्थानों पर पानी भर गया। ड्रेनेज सिस्टम की सफाई व्यवस्था की पोल फिर खुल गई। शहरी क्षेत्र के लोगों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से शहरी क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। सोनीपत शहर में हुई बारिश के कारण वाहन चालकों के लिए रेलवे लाइन पार करना मुश्किल हो गया। सारंग रोड अंडरब्रिज के साथ शनि मंदिर रोड अंडरब्रिज के नीचे घंटों तक पानी जमा रहा। अंडरब्रिज में करीब 15 फीट तक पानी भर गया। यही नहीं शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। कई वाहन पानी में बंद हो गए। उन्हें निकालने के लिए चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। सड़कों के अतिरिक्त बाजारों में दुकानों के अंदर और कई कालोनियों में घरों के अंदर पानी घुस गया।
धान के लिए लाभदायक पर कपास की खेती को नुकसान
शनिवार को फिर से मानसून की दस्तक ने एक तरफ धान उत्पादक किसानों को राहत दी है, वहीं कपास उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में हुई बारिश से 7 हजार एकड़ में उगी कपास की फसल प्रभावित हुई थी। वहीं शनिवार को भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने से कपास की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मौजूदा खरीफ सीजन में करीब 5 हजार हेक्टेयर भूमि में कपास उगाया गया है। जबकि 90 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की जा रही है। बारिश से हरे चारे की फसलों को भी फायदा पहुंचा है। लेकिन बाजरे की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
जलभराव से लगा जाम
शहर के मुख्य सड़क मार्गों के अतिरिक्त कई कॉलोनियों में जल भराव के कारण गलियां ब्लॉक रही। सड़कों व गलियों में कई-कई फुट तक पानी भरने के कारण सड़क के बीच में ही वाहन बंद पड़ गए। जिससे कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जल भराव के कारण सेक्टर-23 चौक पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। यही हाल ककरोई चौक, गोहाना रोड और गीता भवन चौक का भी रहा। पानी निकासी की व्यवस्था उचित न होने के कारण ककरोई रोड पर स्थित विभिन्न कॉलोनियों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के कुछ क्षेत्रों में दुकानों में भी पानी घुस गया, जिसके चलते दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। वहीं गोहाना रोड फ्लाईओवर के पास बने पानी से भरे गड्ढे में बाइक सवार गिर गया। जिसे राहगीरों ने निकाला।
कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश
राई 173 एमएम
सोनीपत 108 एमएम
गन्नौर 81 एमएम
गोहाना 40 एमएम
खरखौदा 98 एमएम
खानपुर कलां 56 एमएम
शहर में पानी निकासी के लिए सभी कर्मचारी सड़कों पर उतारे गए हैं। ज्यादातर स्थानों पर सुबह आई बारिश के पानी की निकासी करा दी गई थी। शाम को फिर से तेज बारिश आई है। निकासी के लिए कर्मी लगे हुए हैं।

साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
शनिवार को जिले में हुई बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। हालांकि बारिश जारी रहने से बाजरे व कपास की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को चाहिए कि वह अपनी फसलों मेें ज्यादा जलभराव न होने दें। - डॉ.अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत

 कोर्ट कॉम्प्लेक्स में खड़ी वकील की गाड़ी पर गिरा पेड़। संवाद

कोर्ट कॉम्प्लेक्स में खड़ी वकील की गाड़ी पर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed