{"_id":"6b0c7f77a539cc41870da173","slug":"a-200-person-panchayat-called-for-the-removal-of-the-dumping-point-and-announced-that-they-would-continue-their-protest-until-a-permanent-solution-was-found-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164740-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए 200 लोगों की पंचायत, स्थायी समाधान तक धरना जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए 200 लोगों की पंचायत, स्थायी समाधान तक धरना जारी रखने का एलान
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के कामी रोड स्थित बाबा धाम परिसर में पंचायत को संबोधित करते पूर्व पार्षद मुकेश
- ऋषि कॉलोनी में एक सप्ताह से चल रहे धरने को सामाजिक और धार्मिक संगठनों का मिला समर्थन
- बाबा धाम में जुटे वार्ड-1 और 5 के निवासी, प्रशासन से स्थायी शिफ्टिंग की मांग
- पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला, डंपिंग प्वाइंट पर नहीं डालने देंगे कूड़ा
- दुर्गंध और गंदगी से परेशान लोगों ने जताई बीमारियां फैलने की आशंका
- बोले लोग, यह लड़ाई स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कामी रोड स्थित बाबा धाम परिसर में रविवार को समाज पंचायत के तत्वावधान में पंचायत हुई। पंचायत में 150 से 200 लोग शामिल हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक डंपिंग प्वाइंट को स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही इस स्थान पर कूड़ा नहीं डालने देने का भी एलान किया गया।
पंचायत में वार्ड नंबर एक और पांच के निवासियों के अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला, सह संयोजक अशोक खत्री और पूर्व पार्षद मुकेश सैनी ने संयुक्त रूप से पंचायत का संचालन किया। बाबा धाम के संचालक राकेश कुच्छल ने इसकी अध्यक्षता की।
पंचायत में लोगों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र और शहर के प्रमुख आवागमन मार्ग के बीच डंपिंग प्वाइंट होने से आसपास रहने वाले परिवारों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां जमा कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि इससे संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थायी समाधान होने तक जारी रहेगा धरना
पंचायत में सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहला, जब तक सरकार और प्रशासन डंपिंग प्वाइंट को स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं करते, तब तक स्थानीय लोगों का धरना जारी रहेगा। दूसरा, मौजूदा स्थान पर किसी भी सूरत में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। पंचायत में मौजूद लोगों ने इन फैसलों पर सहमति जताई और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देना प्रशासन की जिम्मेदारी
सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला ने कहा कि शहर के विकास के साथ नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन देना भी जरूरी है। रिहायशी क्षेत्र के नजदीक कूड़ा जमा होने से बच्चों, बुजुर्गों और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी होती है। सफाई व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को राहत देना होना चाहिए, न कि किसी आबादी के लिए मुसीबत खड़ी करना। प्रशासन को लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है आंदोलन
पूर्व पार्षद मुकेश सैनी ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष या संस्था के विरोध में नहीं है। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना और लोगों को गंदगी व बीमारियों के खतरे से बचाना है। डंपिंग प्वाइंट का अस्थायी समाधान पर्याप्त नहीं होगा। प्रशासन को ऐसी स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे भविष्य में भी आसपास के निवासियों को परेशानी न हो।
इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
पंचायत में बाबा धाम के प्रधान प्रवीण कुच्छल, सोनीपत नगर सुधार मंच के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, महासचिव रविंद्र सरोहा, सेफ इंडिया फाउंडेशन के निदेशक दिनेश कुच्छल, पार्षद संजय बड़वासनी, हवासिंह अंतिल, महताब खत्री, अनुराग जैन, संजय ठेकेदार, पूर्व पार्षद हरिप्रकाश सैनी, नरेंद्र हुड्डा, सूबे सिंह सैनी, संजीव दलाल, राजपाल गुलिया, मंजीत तिहाड़, मनीष सैनी, कुलदीप सहरावत और देवेंद्र गौतम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।