{"_id":"66dcd7306cb03bb36e024414","slug":"rain-water-filled-in-rajlugarhi-railway-underpass-traffic-disrupted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124177-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजलूगढ़ी रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजलूगढ़ी रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी, आवागमन बाधित
Sun, 08 Sep 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18. सोनीपत के गांव राजलु गढ़ी के पास गन्नौर-सोनीपत मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में भरे पानी
गन्नौर। सोनीपत-गन्नौर मार्ग पर राजलूगढ़ी गांव के पास हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एचएसआरडीसी) की ओर से बनाए गए रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। दूसरे दिन भी पानी की निकासी न होने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है। वाहन चालकों के साथ-साथ साथ लगते राजलूगढ़ी, लल्हेड़ी के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बने कंटेनर डिपो को पानीपत-अंबाला रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास सोनीपत-गन्नौर मार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने के बाद इस अंडरपास का निर्माण किया गया था। जलभराव से बचने के लिए रेलवे अंडरपास को शेड से कवर कर दिया, लेकिन अंडरपास में पानी भरने से रोकने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। अंडरपास के दोनों तरफ विभाग की ओर से ब्रेकर नहीं बनाए गए। इस वजह से बारिश के दौरान सड़क का पानी भी सीधे अंडरपास में आ रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि अगर विभाग ने निकासी के प्रयास नहीं किए तो यह पानी कई दिन तक जमा रह सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।