फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain soaks wheat in grain market, chaos exposed

Sonipat News: बारिश से अनाज मंडी में भीगा गेहूं, अव्यवस्था उजागर

Mon, 04 May 2026 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Rain soaks wheat in grain market, chaos exposed
गोहाना की नई अनाज मंडी में जलभराव के कारण भीगते गेहूं के बैग 02
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रविवार देर रात हुई बारिश ने अनाज मंडी में की गई व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंडी में जगह-जगह पानी भर गया है जिससे खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। समय पर उठान नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। मंडी में इस समय करीब 30 लाख बैग गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन अब तक केवल 45 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। बारिश के चलते मंडी में पड़े गेहूं के ढेरी पानी में भीगती नजर आई हैं।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप मलिक ने बताया कि करीब 1 लाख बैग गेहूं बारिश से खराब हो सकता है। अगर समय पर उठान हो जाता तो इतना नुकसान नहीं होता। कई जगह तिरपाल की व्यवस्था भी नाकाफी रही जिससे पानी सीधे अनाज तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आढ़तियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उठान प्रक्रिया तेज की जाए, अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed