{"_id":"579bb2324f1c1bf56e21e610","slug":"rain-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बाहर निकला करोड़ों से बनी सड़कों का भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बाहर निकला करोड़ों से बनी सड़कों का भ्रष्टाचार
Sonipat
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के नजदीक नाले के पास से धंसी हुई सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग, हुडा और नगर निगम की ओर से बेशक सड़क के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हो, लेकिन सरकार से मिली बजट राशि बारिश की भेंट चढ़ रही है। इससे साबित हो रहा है कि सड़कों का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। ऐसे में शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्र में बनी ये सड़कें बारिश के मौसम में हादसों का सबब बन रही हैं। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को विभिन्न सड़कों का दौरा किया तो शहर के कई हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े दिखे। जिससे सड़क निर्माण में गड़बड़ घोटाले का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
पीडब्ल्यूडी की सड़कों का भी यही हाल
लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़कों का भी यही हाल है। शहर से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बारिश के चलते और भी खराब हो गई। जलभराव की स्थिति होने पर आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
एक करोड़ से बनी थी वीआईपी रोड, आज सड़क पर रोड़ी फैली
सेक्टर-14/15 के मध्य का रोड वीआईपी रोड है। एक तरफ सेक्टर-14 में सांसद रमेश कौशिक का निवास स्थान है, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-15 में कैबिनेट मंत्री कविता जैन का आवास है। जब दोनों को बाहर आना जाना होता है तो इसी रोड का इस्तेमाल करते हैं। करीब 10 माह पहले हुडा की ओर से एक करोड़ रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण किया गया था। आज बारिश के चलते टूटने लगा है। अग्रसेन चौक पर इस सड़क का बुरा हाल है। सड़क टूटकर रोड़ी फैलनी शुरू हो गई है, लेकिन हुडा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
20 लाख खर्च कर बनाई आईटीआई रोड, धंस गई
लोक निर्माण विभाग की ओर से राठधना रोड पर करीब 3 किलोमीटर खराब टुकड़े को ठीक किया गया था। यह टुकड़ा आईटीआई चौंक से बंदेपुर गांव के पास तक खराब पड़ा हुआ था। करीब तीन माह पहले विभाग द्वारा 20 लाख रुपये खर्च कर इस सड़क को सुधारा गया था। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गंदे पानी की निकासी को लेकर सड़क को उखाड़कर पाइप लाइन दबाई गई थी। गुरुवार को हुई बारिश के बाद जिस हिस्से पर पाइप लाइन को दबाया गया था, वहां पर सड़क धंस गई। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्या कहते हैं लोग
खस्ताहाल सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। बारिश के चलते शहर की सड़कें टूट चुकी हैं, लेकिन अधिकारी सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। गड्ढों की वजह से वाहन पूरी तरह से खराब हो रहे हैं।
सुरेंद्र कुमार, कार चालक
बारिश के बाद हुए गड्ढों से शहर की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। बारिश होने से पानी कई दिनों पर खड़ा रहता है। निगम की ओर से सड़कों पर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है। जिसकी वजह से यह सड़कें बारिश की भेंट चढ़ रही है।
सुशील स्याल, शहरवासी
सड़कों पर हुए गड्ढों से कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं, लेकिन शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई तक नहीं करता। जिसका खामियाजा शहर की आम जनता को उठाना पड़ रहा है।
नरेंद्र धवन, शहरवासी
बारिश के सीजन के बाद शहर की सड़कों को फिर से सुधारने का काम किया जाएगा। बरसात के कारण सड़कों के मरम्मत के काम में देरी हो रही है। जैसे ही बरसाती सीजन समाप्त होगा, सभी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
अश्विनी मैंगी, आयुक्त, नगर निगम
जिन सड़कों पर गड्ढे मिल रहे हैं, वहां पर विभाग की ओर से पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। बारिश के बाद दोबारा जो भी सड़कें रह जाएंगी, उन पर काम शुरू होगा। इन्हें वर्क प्रोग्राम के तहत ठीक किया जाएगा। जिसका प्रस्ताव तैयार कर हेड ऑफिस भेजा गया है। बजट राशि मंजूर होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
एके गोयल, एसई, पीडब्ल्यूडी
सेक्टर-14/15 के मध्य बनी सड़क भारी वाहनों के लिए नहीं है। इसके बावजूद यहां से भारी वाहन सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन गुजरते हैं। जिसके चलते बारिश में यह सड़क टूट रही है। बरसात के बाद सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।
दीपक गोयल, एक्सईएन, हुडा