{"_id":"67520aeacf38224723061667","slug":"railway-passengers-made-aware-about-cyber-crime-sonipat-news-c-197-1-snp1008-128782-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेल यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेल यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
Fri, 06 Dec 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत स्टेशन परिसर में अभियान चलाकर लोगाें को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते जीआरपी
सोनीपत। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोनीपत स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। साथ ही यात्रियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। सभी को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।
जीआरपी थाना से एसआई सुरेश कुमार ने यात्रियों को बताया कि तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़ा है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कंप्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गए हैं। इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पहले साइबर अपराधी मेल या मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजकर लोगों से लिंक को ओपन करने का आग्रह करते हैं। बाद में उन्हें झांसे में लेकर मेल या मोबाइल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। मोबाइल पर आने वाला कोई भी ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी अनजान फोन कॉल को न उठाएं, न ही हर किसी पर विश्वास कर अपनी निजी जानकारी साझा करें। अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड भी किसी को नहीं बताना चाहिए। अभियान के दौरान एएसआई अजय कुमार, नरेश कुमार, मोनिका, सरिता व मुंशी नरेश कुमार मौजूद रहे।