{"_id":"e44522ba7d7cf947822cbb28d80a5e37","slug":"railway-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 110 की स्पीड से जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी सेफ्टी जांच ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 110 की स्पीड से जींद-सोनीपत के बीच दौड़ेगी सेफ्टी जांच ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद-गोहाना-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर सपनों की ट्रेन गणतंत्र दिवस पर चल सकती है। ट्रैक की फाइनल जांच के लिए गुरुवार को शाम चार बजे सीआरएस यानी रेलवे सुरक्षा आयोग की निगरानी में 110 किमी की गति से स्पेशल ट्रेन जींद से चलेगी और शाम छह बजे सोनीपत पहुंचेगी। ऐसे में उन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं, जहां-जहां मानवरहित क्रासिंग है। गोहाना से सोनीपत के बीच 14 में से मात्र चार जगह रेलवे कर्मचारी फाटक बंद करने के लिए तैनात हैं। बाकी 10 जगह अनमैन फाटक हैं।
सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का लंबे समय से दोनों जिलों के लोगों को इंतजार है। पूर्व भाजपा सांसद स्व. किशन सिंह सांगवान के कार्यकाल में मंजूर हुई रेल लाइन अब बनकर तैयार हुई है। बुधवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेष कुमार पाठक के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम सोनीपत पहुंची और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सोनीपत से गोहाना रेलवे ट्रैक पर तीन बोगियों में रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। तीनों बोगियों को 15 किलोमीटर की स्पीड में दौड़ाया गया। सीआरएस ने रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह रुक-रुक कर ट्रैक का निरीक्षण किया। जहां-जहां ट्रैक में कमी पाई गई, उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। करीब छह घंटे तक निरीक्षण कर सीआरएस टीम के साथ गोहाना स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा किया।
अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए सीआरएस
सीआरएस ने गोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन के पैनल बोर्ड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पैनल बोर्ड पर कुछ जगह सील किए गए सिग्नल पाए। इस पर सीआरएस ने अधिकारियों को इन्हें सील करने का कारण पूछा। इस संबंध में कई अधिकारियों ने जवाब दिए, लेकिन अधिकारियों के जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने इसकी सही जानकारी जानने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
======================
आज करेगें जींद तक का दौरा
बुधवार को सीआरएस ने सोनीपत से गोहाना तक 40 किलोमीटर का दौरा किया। कुछ खामियां मिलीं तो अधिकारियों ने उन्हें दूर करने का दिशानिर्देश भी दिया। सोनीपत से गोहाना का निरीक्षण पूरा हो गया है। वीरवार को सीआरएस जींद ट्रैक का निरीक्षण करेंगे और ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाने का फैसला लेंगे।
लोगों का लगा रेलवे स्टेशन पर तांता
रेलवे ट्रैक का दौरा करने के लिए गोहाना पहुंचे सीआरएस को देखने के लिए स्टेशन पर सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। दोपहर से ही लोगों का स्टेशन पर तांता लगा था। लोग नए ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाने का इंतजार समाप्त होने के लिए उत्साहित हैं।
एक सप्ताह से एक माह तक का लग सकता है समय
सीआरएस शैलेष कुमार पाठक ने बताया कि सोनीपत से गोहाना ट्रैक का निरीक्षण कर लिया है। इसमें कुछ खामियां हैं। जिन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि रेलवे ट्रैक पर ट्रायल वीरवार को ही हो जाएगा, लेकिन गाड़ी उतनी स्पीड में नहीं दौड़ेगी जितनी स्पीड मे दौड़ानी है। पैसेंजर गाड़ी चलाने में एक सप्ताह से लेकर एक माह तक का समय लग सकता है।
तीव्र गति वाली ट्रेन से रहें दूर
सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि गुरुवार को शाम चार बजे जींद से सोनीपत के लिए ट्रैक की जांच के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह शाम छह बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसकी गति 100 से 110 के बीच रहेगी। ऐसे में लोगों को ट्रेन से दूर रहना चाहिए, ताकि किसी भी हादसे की संभावना न रहे।