फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway closed the road, drivers stuck in jam for hours in the city

Sonipat News: रेलवे ने बंद किया रोड, शहर में घंटों जाम में फंसे रहे वाहन चालक

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Railway closed the road, drivers stuck in jam for hours in the city
सोनीपत। रेलवे ने सारंग रोड व प्रेम कॉलोनी की तरफ से अपने मार्ग को सोमवार सुबह बंद कर दिया। रेलवे की तरफ से अपने मार्ग को बंद किए जाने के चलते रेलवे रोड, सारंग रोड व गीता भवन चौक के पास अचानक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। खासकर गीता भवन चौक की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर घंटों वाहन चालक रेंगते रहे। सारंग रोड का हिस्सा बंद होने से दयाल चौक से गीता भवन चौक, रेलवे रोड, गीता भवन फ्लाईओवर पर जाम से शहर दो हिस्सों में बंटा रहा। दोपहर बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद कुछ राहत मिली। रेलवे की तरफ से बिना रूट को लेकर कोई योजना तैयार किए अचानक रास्ता बंद किए जाने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे स्वास्थ्य केंद्र वाले मार्ग को गार्डर लगाकर बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत जंक्शन को विस्तार देने व सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) डिंपी गर्ग ने 22 फरवरी को गति शक्ति इकाई के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए भवन विस्तार, प्रतीक्षालय कक्ष, नया पैदल पुल, व्यवसायिक केंद्र व फूड प्लाजा जैसी सुविधाओं पर योजना बनाई जा रही है। डीआरएम ने अधिकारियों को रेलवे स्वास्थ्य केंद्र वाले मार्ग को बंद करवाने के निर्देश दिए थे। जिससे रेलवे स्टेशन परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश सीमित किया जा सके। सरकारी कार्यों में बाधा न आए और सोनीपत स्टेशन का एक ही प्रवेश द्वार रहे। जिस पर अधिकारियों ने सोमवार को गार्डर डलवा कर मार्ग को बंद करवा दिया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बनी रही जाम की स्थिति
रेलवे की तरफ से मार्ग बंद किए जाने के बाद वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। रेलवे स्टेशन, नगर निगम कार्यालय व सुभाष चौक की तरफ आने वाले वाहन चालकों को जब इस बारे में सूचना मिली तो वह गीता भवन चौक की तरफ से आवागमन करने लगे, लेकिन वहां वह जाम से बेहाल हो गए। सारंग रोड, गीता भवन चौक, रेलवे रोड, गोहाना रोड आरओबी, गुड़ मंडी व ओल्ड रोहतक रोड पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे का मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इससे गोहाना रोड आरओबी पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई। जिससे गीता भवन चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस दिनभर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के निर्णय पर सवाल
रेलवे की तरफ से सारंग रोड से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले रास्ते को बंद करने के बाद जाम में फंसे वाहन चालकों ने रेलवे अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। परेशान वाहन चालकों ने रेलवे अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि जब अधिकारियों को पता था कि यह रास्ता बंद किया जाएगा तो इसके विकल्प भी देखने चाहिए थे। साथ ही रेलवे के कर्मचारी लोगों के रोष से बचने के लिए लोहे का गार्डर मार्ग पर गिरने की बात करते रहे। बाद में पता लगा कि रेलवे ने मार्ग को बंद कर दिया है।
बोले वाहन चालक
रेलवे मार्ग से रोजाना हजारों वाहन चालकों का आवागमन होता है। मुझे किसी कार्य के लिए एटलस रोड जाना था। मार्ग बंद होने के चलते गीता भवन चौक होकर जाना पड़ेगा। रेलवे मार्ग बंद होने से अब लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
अरुण कुमार, आर्य नगर
सारंग रोड की तरफ जाना है। रोजाना रेलवे मार्ग से आवागमन करता हूं। अब रेलवे रोड, गीता भवन चौक से घूमकर सारंग रोड पर जाना पड़ेगा। जिससे समय भी ज्यादा लगेगा और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
सुनील कुमार, गढ़ी ब्राह्मणान
रेलवे अधिकारियों की ओर से उठाया गया कदम उचित नहीं है। रेलवे मार्ग बंद करने से काफी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
आनंद कुमार, सरस्वती विहार
किसी काम से दोस्त के साथ गोहाना रोड की तरफ जा रहा था। जब यहां पहुंचे तो देखा कि रेलवे रोड बंद किया गया है। अब लंबा रास्ता तय कर गोहाना रोड जाना पड़ेगा। मार्ग बंद करने का निर्णय लोगों के हित में नहीं है।

विष्णु कुमार, सरस्वती विहार
सोनीपत स्टेशन के लिए रेलवे रोड की तरफ से एक ही प्रवेश द्वार रखा जाएगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भवन का विस्तार किया जाएगा। जिसके लिए डीआरएम के निर्देश पर रेलवे स्वास्थ्य केंद्र वाले मार्ग को बंद करवाया गया है। मार्ग बंद होने से रेलवे स्टेशन परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश कम होगा। सरकारी कार्यों में बाधा भी नहीं आएगी।
नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed