फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rail Traffic Block: Six trains canceled including two passengers, changed the route of one and changed the timing of two

रेल यातायात ब्लॉक : दो सवारी सहित छह रेलगाड़ियां निरस्त, एक का मार्ग किया परिवर्तित तो दो का समय बदला

Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rail Traffic Block: Six trains canceled including two passengers, changed the route of one and changed the timing of two
पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आने का समय पूछते यात्री। संवाद - फोटो : Sonipat
दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर बादली-होलंबी कलां और सोनीपत-सांदल कलां रेलवे स्टेशन के बीच पुल पर आरसीसी बॉक्स लगाने के चलते रविवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने इस कार्य के लिए चार-चार घंटे के दो ब्लॉक लिए। जिससे दो सवारी सहित छह रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया। एक रेलगाड़ी का मार्ग परिवर्तित कर दिया, जबकि दो रेलगाड़ियों को बीच रास्ते में रोककर चलाया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के रद्द होने व मार्ग परिवर्तित होने की जानकारी न होने से स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई यात्रियों ने जहां बस अड्डे का रुख किया, वहीं कुछ ने अपनी यात्रा ही टाल दी।
विज्ञापन

रेललाइन पर दो जगह पुुल पर आरसीसी बॉक्स लगाने के लिए रेलवे ने चार-चार घंटे के दो ब्लॉक लिए थे। पूर्व निर्धारित कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। रेलगाड़ियों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलगाड़ियों के निरस्त रहने से टिकट काउंटरों पर टिकट रद्द करवाने के लिए यात्रियों की लाइन लगी रही। वहीं पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेनों के आने-जाने का समय पूछने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। रेलगाड़ियों के निरस्त होने से जहां कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी तो कुछ ने ट्रेनों का इंतजार करना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रद्द रहीं
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
14508 बठिंडा एक्सप्रेस, (अपनी यात्रा अंबाला समाप्त करेगी)
14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला से प्रारंभ करेगी)
नोट 14508/10507 दिल्ली-अंबाला के बीच आंशिक निरस्त रही।
इस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित
15708 आग्रपाली एक्सप्रेस, अंबाला से वाया सहारनपुर, मेरठ होकर दिल्ली पहुंची
ये ट्रेनें बीच रास्ते में रोककर चली
22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाया गया।
12752 जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस, बीच रास्ते 25 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
बोले यात्री
मेरी बेटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ती है। उसे पश्चिम एक्सप्रेस में जाना था। बेटी को लेकर स्टेशन पहुंचा तो रेलगाड़ी के रद्द होने की सूचना मिली। अब बेटी को बस से ही कुरुक्षेत्र जाना पड़ेगा। ट्रेन रद्द होने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। -सतबीर वर्मा, सोनीपत शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जरूरी काम से दिल्ली जाना था। इसलिए सोनीपत स्टेशन पर आया था। यहां एक घंटे से ट्रेन का इंतजार करता रहा। बाद में पूछताछ केंद्र पर जाकर पता किया तो ट्रेन के रद्द होने का पता लगा। जिसके बाद यात्रा स्थगित करने मेें ही भलाई समझी। मुख्तयार, बिहार
मैं चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी करता हूं। पश्चिम एक्सप्रेस से मुझे आज चंडीगढ़ जाना था। सांपला से पहले सोनीपत आया। यहां स्टेशन पर पहुंचा तो ट्रेन के रद्द होने की सूचना मिली। अब मुझे बस में सफर करते हुए चंडीगढ़ जाना पड़ेगा। जिसमें पैसे व समय अधिक लगेगा। -नीटू मलिक, सांपला
मैंने रविवार को अवकाश होने के चलते दिल्ली घूमने की योजना बनाई थी। इसलिए सोनीपत स्टेशन पर आया था। यहां आने के बाद पता लगा कि कई ट्रेनें रद्द हैं। ट्रेनों का परिचालन बंद होने से अपनी योजना को भी टालना पड़ा। अब वापस घर जाऊंगा। यश, मॉडल टाउन

रेलवे की तरफ से बादली-होलंबी कलां और सोनीपत-सांदल कलां के बीच में पुल पर आरसीसी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने चार-चार घंटे के दो ब्लॉक लिए थे। जिससे दो सवारी रेलगाड़ियों सहित कई एक्सप्रेस रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई, जबकि कई रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार से ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर रहेगा। सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed