फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi will say anything, people will not believe it: Ajay Bhatt

राहुल गांधी कुछ भी बोलेंगे, जनता नहीं करेगी यकीन : अजय भट्ट

Tue, 29 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will say anything, people will not believe it: Ajay Bhatt
गांव खेवड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र में आयोजित रोजगार मेले में युवक को न
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बोलते हैं, देश की जनता उन पर यकीन नहीं करेगी। संसद में राहुल गांधी व कांग्रेस नेता खुद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, लेकिन जब प्रधानमंत्री जवाब देने लगे तो वह सदन छोड़कर चले गए। ऐसी हरकतों से जनता सबकुछ खुद ही समझ जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है।

वह खेवड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र में आयोजित रोजगार मेले के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के संकल्प सिद्धि की दिशा में सोमवार को राष्ट्रीयस्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर देशभर के करीब 51106 युवक-युवतियों को विभिन्न पुलिस सुरक्षा बलों में नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खेवड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 182 युवाओं को नियुक्ति पत्र भेंट किए। देशभर में विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित करते हुए युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बेटे-बेटियां स्वयं को देश को समर्पित कर रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत से उनके जीवन में यह स्वर्णिम अवसर आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की है, जिसे इस वर्ष दिसंबर तक या जनवरी-2024 तक प्राप्त कर लिया जाएगा। यह आठवां रोजगार मेला आयोजित किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में नौकरियों की मांग पूरी करने के लिए स्किल इंडिया की तरफ कदम बढ़ाए हैं। मेक इन इंडिया के तहत 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया गया। पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स को भी ऋण की सुविधा दी गई, जिसमें पीएम स्वधन योजना के तहत वृद्धि भी की गई।
गरीब कल्याण के लिए बेहतरीन योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि इसमें एक भी वस्तु बाहर से नहीं लाई गई। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि चीनी सेना भारत में घुसी है और भाजपा देश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पर वह कुछ नहीं बोलना चाहते।
वह कुछ भी बोल देते हैं और फिर पूरे देश की जनता उन पर हंसती है। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, खेवड़ा के पुलिस उप महानिरीक्षक कोमल सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। अतिरिक्त पुलिस उप महानिरीक्षक प्रभात सिंह, विरेंद्र सिंह, द्वितीय कमांडेंट ओमेंद्र सिंह पूनिया, एसडीएम डॉ. निर्मल नागर, सहायक कमांडेंट प्रमीला बख्शी व मनोज भंभानी मौजूद रहे।




इन युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

केंद्रीय राज्यमंत्री ने नेहा, रोहित सिंह, दिव्या शर्मा, अदिति सिंह, आशीष, विकास, कोमल, धर्मपाल, विशाल, संगीता मौर्या, रेणू मीणा, अर्चित, तेजेंद्र सिंह यादव, नीतू, रविंद्र कुमार, सोनू, तरुण, हर्ष, मोहित, युगल और शुभम को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed