{"_id":"691b824fda9bbf87e10ad9c4","slug":"rahul-gandhi-does-not-understand-the-pain-and-suffering-of-the-poor-baroli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145460-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को गरीबों के दुख-दर्द की समझ नहीं : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को गरीबों के दुख-दर्द की समझ नहीं : बड़ौली
Tue, 18 Nov 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वह गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती समारोह में शामिल होंगे। हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब व्यक्ति के दुख, दर्द की कोई समझ नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बारे में पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।
सरकार इन क्षेत्रों में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बहाना बनाने में माहिर है। मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी वोट चोरी का बहाना लेकर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया भी मौजूद रहे।