फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raghunath won the 5000 meter race

Sonipat News: पांच हजार मीटर दौड़ में रघुनाथ ने बाजी मारी

Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Raghunath won the 5000 meter race
फोटो 29- सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिल
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ में रघुनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो लड़कियों की तीन हजार मीटर दौड़ में अनिका ने बाजी मारी। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हमारी बेटियों ने भी खेल के क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तो मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि विवि का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि वह अपना व अभिभावकों का सपना पूरा कर सकें। इस दौरान विवि के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
लड़कों के वर्ग में
ट्रिपल जंप प्रतियोगिता : साहिल ने प्रथम, विनय कुमार ने द्वितीय व विनय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर दौड़ : रघुनाथ ने प्रथम, अभी ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ : हिमांशु ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा व साहिल ने स्थान पाया।
1500 मीटर दौड़ : रघुनाथ पहले, पहल व चिंटू दूसरे और सुनीत तीसरे स्थान पर रहे।

5000 मीटर दौड़ : रघुनाथ ने प्रथम, चिंटू ने द्वितीय व रिंकू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर रिले दौड़ : प्रथम वर्ष के छात्रों ने पहला, तृतीय वर्ष के छात्रों ने दूसरा व द्वितीय वर्ष के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाला फेंक : विनय कुमार ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व आयुष चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो : नवनीत कुमार ने प्रथम, संदीप कुमार ने द्वितीय, हेमंत त्यागी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

--
लड़कियों के वर्ग में
ट्रिपल जंप प्रतियोगिता : अनिका ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ : नवीश ने पहला, नितिषा ने दूसरा, मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ : अनिका ने प्रथम, तुषारिका ने द्वितीय व अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर दौड़ : अनिका ने पहला, बसंती ने दूसरा व मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
3000 मीटर दौड़ : अनिका ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय, मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर रिले दौड़ : प्रथम वर्ष की छात्राओं ने पहला, तृतीय वर्ष के छात्राओं ने दूसरा व द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाला फेंक : ईशा ने प्रथम, नवीश ने द्वितीय, चंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो : अनिका ने पहला, बसंती ने दूसरा, मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट : मानसी ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय व अनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed