{"_id":"644039d2540709b8af0e9434","slug":"purse-full-of-cash-jewelery-and-mobile-snatched-from-woman-sonipat-news-c-17-1-127699-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला से नकदी, आभूषण और मोबाइल से भरा पर्स झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला से नकदी, आभूषण और मोबाइल से भरा पर्स झपटा
Thu, 20 Apr 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित फ्रेंड्स पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला से पर्स छीन लिया। महिला बेटी के साथ सुभाष चौक से तारा नगर स्थित अपने घर जा रही थी। पर्स में नकदी, चांदी की अंगूठी व मोबाइल था। पीड़िता के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तारा नगर निवासी सरोज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे काम के सिलसिले में बेटी डिंपी के साथ सुभाष चौक पर आई थी। वहां से वह पैदल की मॉडल टाउन होते हुए अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह फ्रेंड्स पार्क के सामने पहुंची तो अचानक एक स्कूटी पर दो युवक उनके पास आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पातीं युवक उनके हाथ से पर्स झपटकर भाग गए। पर्स में सात हजार रुपये, चांदी की तीन अंगूठी व मोबाइल था। वह झपटमारों की स्कूटी का नंबर नहीं देख सकी। उन्होंने परिजनों को अवगत कराया, जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
वर्जन
महिला ने पर्स झपटने की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।