फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Punjab police beef up security at railway stations after receiving a threatening letter

Sonipat News: पंजाब में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यहां बढ़ाई स्टेशनों की सुरक्षा

Sat, 16 May 2026 08:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 16 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab police beef up security at railway stations after receiving a threatening letter
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जांच अभियान चलाते जीआरपी व आरपीएफ कर्मी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पंजाब में आतंकी गतिविधियों और धमकी भरे पत्र मिलने से बढ़ते तनाव को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। स्टेशन के साथ दिल्ली-पंजाब रूट पर गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की गई।
रेलवे पुलिस ने स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी सुरक्षा व गश्त बढ़ा दी है। छोटे स्टेशनों पर अलग से जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही जीआरपी-आरपीएफ ने दिल्ली से आई डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जांच अभियान चलाकर स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
विज्ञापन


दिल्ली व अंबाला आरपीएफ-जीआरपी मुख्यालय से निर्देश मिलने पर आरपीएफ-जीआरपी ने सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों सहित दिल्ली की ओर नरेला व पानीपत की तरफ भोड़वाल माजरी तक ट्रेनों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम यादव व जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार नेतृत्व में जांच तेज कर ट्रेनों में यात्रियों, सामान की जांच व गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने का परामर्श दिया जा रहा है।

ड्रोन से रेल ट्रैक व आसपास की हर गतिविधि पर नजर

सोनीपत के दिल्ली से सटा होने के कारण उच्च अधिकारियों ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत आरपीएफ थाना में 29 व जीआरपी थाना में 32 पुलिसकर्मी तैनात हैं। आरपीएफ व जीआरपी मिलकर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाने के लिए आरपीएफ-जीआरपी ने अलग से कर्मियों को तैनात किया है। गोहाना स्टेशन पर 10, गन्नौर स्टेशन पर 12 कर्मियों, राठधना स्टेशन पर 4 कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशनों के आसपास रेल लाइनों पर ड्रोन के माध्यम से पुलिस मुस्तैदी से जांच कर रही है। ड्रोन से रेल ट्रैक, गुजर रही ट्रेनों, ट्रैक के आसपास मौजूद लोगों पर नजर रखी जा रही है।


डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की नहीं व्यवस्था

सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला सहित गोहाना जींद रूट पर आवागमन करते हैं। ऐसे में स्टेशन पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) स्थापित नहीं है। भवन निर्माण के चलते स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे डिटेक्टर को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed