फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pump drivers' strike ends on assurance of solution to problem

Sonipat News: समस्या के समाधान के आश्वासन पर पंप चालकों की हड़ताल खत्म

Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pump drivers' strike ends on assurance of solution to problem
फोटो 19: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे पंप ऑपरेटरों काे आश्वस्त करते संयुक्त आयुक्त - फोटो : स्रोत ग्रामीण
सोनीपत। संविदा पंप ऑपरेटरों ने पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति शुरू कर दी है। जाजल रेनीवील से शहर में पानी आने पर लोगाें ने राहत की सांस ली है। पंप ऑपरेटर दो माह के बकाया वेतन व अन्य समस्याओं के समाधान की कर रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में उन्होंने धरना दिया और नारेबाजी की। धरनास्थल पर पहुंचे संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

संविदा पंप ऑपरेटर सोमवार को काम बंद करके हड़ताल चले गए थे। उसके बाद शहर के पूर्वी क्षेत्र में पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जमालपुरा व फैज बाजार के लोगों ने दयाल चौक पर जाम लगा दिया था। मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, पंप ऑपरेटरों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने कहा कि ठेकेदार की तरफ से पंप ऑपरेटर को नौकरी से हटाने व मुकदमा दर्ज करने की धमकी जी जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संदीप दहिया, संदीप धनखड़, विवेक नैय्यर, नवीन, सोमेश कुमार, समय सिंह, शमशेर सिंह, विनोद, राकेश, अश्वनी, ओमप्रकाश, जगबीर, महेंद्र शर्मा, सोहनलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed