{"_id":"620d4f1804dead72250f2db8","slug":"psc-president-raged-over-damage-and-lack-of-drinking-water-facility-at-railway-junction-reprimanded-sonipat-news-rtk6386356125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जंक्शन पर टूट-फूट व पेयजल सुविधा न होने पर भड़के पीएससी अध्यक्ष, लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जंक्शन पर टूट-फूट व पेयजल सुविधा न होने पर भड़के पीएससी अध्यक्ष, लगाई लताड़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र का बुकें भेंट कर स्वागत करते रेलव
- फोटो : Sonipat
यात्री सेवा समिति (पीएससी) के अध्यक्ष रमेश चंद्र ने बुधवार शाम को पीएससी सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से बातचीत की और मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। स्टेशन पर मिली टूट-फूट व टूटियों में पानी न आने पर अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए पारितोषिक देने की घोषणा की।
रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष करनाल, कुरुक्षेत्र व पानीपत स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद जीटी रोड के रास्ते गन्नौर स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद वे पीएससी सदस्यों के साथ शाम को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पीएससी अध्यक्ष रमेश चंद्र का एडीआरएम हेमंत, सीनियर डीसीएम प्रवीण कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील खत्री, सीआरएस आरके मदान, टीआई संजय, एमसीएम विनय कुमार ने बुकें भेंटकर स्वागत किया। रमेश चंद्र ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था को बेहतर बताते हुए स्टेशन अधीक्षक को 10 हजार रुपये और सुरक्षा व्यवस्था की भी सराहना करते हुए आरपीएफ को 5 हजार रुपये देने की घोषणा की।
गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था करें बेहतर
स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पीएससी अध्यक्ष रमेश चंद्र ने स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से बातचीत की और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। कुछ यात्रियों ने पेयजल व्यवस्था और खानपान के स्टॉल न होने की बात कही। उन्होंने स्टेशन पर टूटियों की जांच की। पानी न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को लताड़ लगाई और गर्मियां शुरू होने से पहले स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों ने गन्नौर में रेल ठहराव की रखी मांग
यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां उनका अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, गन्नौर समाज सेवा समिति, शिव सनातन धर्म सभा गन्नौर व रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनों के सदस्यों ने पीएससी अध्यक्ष से गन्नौर में दो ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की। उन्होंने गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 11841/11842 गीता जयंती एक्सप्रेस व 12459/12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
संतों के दिखाए मार्ग पर चलें सभी : रमेश चंद्र
गन्नौर रेलवे रोड स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पीएससी अध्यक्ष रमेश चंद्र ने संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें जाति या धर्म ये ऊपर उठकर संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। तभी समाज की उन्नति हो सकती है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।