फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protests against farm deal, effigies of Modi and Trump burnt

Sonipat News: कृषि समझौते के विरोध में प्रदर्शन, मोदी-ट्रंप के पुतले फूंके

Sat, 28 Feb 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Protests against farm deal, effigies of Modi and Trump burnt
गोहाना में प्रदर्शन के दौरान मोदी-ट्रंप का पुतला फूंकते भाकियू के सदस्य। संवाद 
गोहाना। अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाए व नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों ने छोटूराम चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला। यहां किसानों ने कहा कि यह समझौता लागू हुआ तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम कौन सा अनाज खाएं और तेल कहां से खरीदें।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने बताया कि 23 मार्च को पिपली में होने वाली किसान क्रांति रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। गांव-गांव बैठकों का दौर चल रहा है और अधिक से अधिक किसानों को रैली में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने सरकार से मांग की कि किसी भी तरह का समझौता करने से पहले किसान संगठनों से बातचीत की जाए और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।

इस मौके पर भाकियू गोहाना चेयरमैन भगत सिंह, कथूरा ब्लॉक सचिव बिजेंद्र मालिक, रमेश मालिक, रामकिशन मालिक, सुरेश नरवाल, सुनील नरवाल, सतपाल नरवाल, काला सिरसाढ, ओम प्रकाश पूठी और जगमेंद्र कालीरमन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed