फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest, pti, teachers, sonipat

हटाए गए पीटीआई जींद रैली में पहुंचे, समर्थकों ने क्रमिक अनशन जारी रखा

Sat, 18 Jul 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest, pti, teachers, sonipat
लघु सचिवालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे पीटीआई। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा हटाए गए पीटीआई का क्रमिक अनशन धरना 34वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को जींद में होने वाली पीटीआई की रैली में शहर के सभी पीटीआई पहुंचे हुए थे। इसके बावजूद पीटीआई आंदोलन के सहयोगी समर्थकों ने क्रमिक अनशन जारी रखा।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठे पीटीआई आंदोलन के सहयोगी समर्थकों ने हटाए गए पीटीआई की सेवा को तुरंत बहाली करने की मांग की। क्रमिक अनशन पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव श्रद्धानंद सोलंकी, भाकियू लीगल सेल के चेयरमैन एडवोकेट ब्रहम सिंह दहिया, सर्व कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शीलक राम मलिक, एटक के जिला प्रधान ओमकुमार जांबाज, महासचिव अमरजीत व राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के महासचिव रविंद्र जठेड़ी बैठे। इस दौरान मुरथल यूनिवर्सिटी टेक्निकल यूनियन के उपप्रधान सत्यवान मलिक, मास्टर रमेश खत्री नंबरदार, सुखमेंद्र सिंह खरब, राकेश धारीवाल, देवेंद्र मलिक व मास्टर नफे सिंह मलिक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed