फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against HT line: Farmers' strike that had been going on for 14 months postponed

एचटी लाइन का विरोध : 14 माह से जारी किसानों का धरना स्थगित

Mon, 03 Feb 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Protest against HT line: Farmers' strike that had been going on for 14 months postponed
फोटो 19: नरेला के औचंदी बॉर्डर के पास किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
सोनीपत। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा की तरफ से दिल्ली के नरेला क्षेत्र के गांव औचंदी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासीय मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। उनके आश्वासन के बाद किसानों ने 14 माह से चल रहे धरने को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

महापंचायत में 13 नवंबर 2023 से चल रहे एचटी लाइन के विरुद्ध किसानों के धरने के विषय में विचार-विमर्श किया। महापंचायत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किसानों की सभी मांगों का समाधान निकालने का आश्वासन दिया और कहा कि दिल्ली में 8 फरवरी तक चुनाव के चलते आचार संहिता लगी है। ऐसे में उनकी मांगों पर 9 फरवरी से काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सोनीपत के गांव नाहरा के साथ झज्जर के बिरधाना, रोहतक के गिरावड़ और औचंदी की धरना समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कर्मवीर दहिया, 84 खाप के प्रधान भूप सिंह दलाल, दहिया 24 खाप के प्रधान उमेश दहिया नाहरा धरना कमेटी के साथ पहुंचे। उमेश दहिया ने मांग रखते हुए कहा कि एचटी लाइन से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बाजार मूल्य पर 80 फीसदी मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसान विकास का विरोधी नहीं है, बल्कि अपने नुकसान की उचित भरपाई चाहता है।
विज्ञापन




वार्ता के सकारात्मक परिणाम

भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचाब ने किसानों को बताया कि 27 जनवरी को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्री और पावर ग्रिड के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई। इस वार्ता में एचटी लाइन आंदोलन की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया। ऊर्जा मंत्री ने 14 जून 2024 को जारी मुआवजा नीति को फिर से बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन और धरना कमेटियों की बैठक आयोजित कर इस वार्ता के निष्कर्षों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन स्थगित करने की घोषणा

महापंचायत में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मोर्चा के साथ बैठक कर नई मुआवजा नीति बनाएगी, जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, दिल्ली देहात में भूमि अधिग्रहण, लैंड पूलिंग और एलडीआरए से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed