फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest against agriculture bill, farmers, sonipat

कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, कई जगह लगाया जाम, सरकार का पुतला और विधेयक की प्रतियां जलाईं

Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest against agriculture bill, farmers, sonipat
गांव रूखी के पास पानीपत-रोहतक हाईवे पर जाम लगाकर खड़े लोग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिलेभर में रविवार को कृषि विधेयक का किसानों और आढ़तियों ने विरोध जारी रखा। गोहाना में जींद हाईवे, खरखौदा में सोनीपत चौक व रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव रूखी में किसानों ने जाम लगाकर रोष जताया। सोनीपत में गोहाना रोड पर पुलिस लाइन के सामने भाकियू, भाकियू (अ) और भारतीय किसान पंचायत के सदस्यों ने कृषि विधेयक की प्रतियां जलाई तो भारतीय किसान पंचायत के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकालते हुए भाकियू (अ) के सदस्यों संग नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नाहरा-नाहरी रोड पर किसान संगठनों के सदस्यों ने कृषि यंत्रों के साथ प्रदर्शन किया तो गन्नौर के तहसील परिसर में किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। किसानों ने दिल्ली के दूध, सब्जी व फल की सप्लाई रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गोहाना में नई अनाज मंडी के सामने प्रधान राजेंद्र राव के नेतृत्व में आढ़तियों और व्यापारियों ने धरना दिया। इसके बाद जींद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर रखा। नई अनाज मंडी के सामने पहुंचे एएसपी उदय सिंह मीणा ने आढ़तियों व व्यापारियों से शांति बरतने की अपील की। वहीं गांव रूखी में पानीपत-रोहतक हाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया। वहां पर आढ़ती व व्यापारियों के साथ कांग्रेस से प्रदीप सांगवान, कर्नल रोहित, जीता हुड्डा व इनेलो कार्यकर्ताओं के अलावा नौकरी से हटाए गए पीटीआई ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार को कृषि विधेयक के लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। दिल्ली की तरफ जाने वाली मुनक नहर को दोबारा से बंद करने को मजबूर होंगे। साथ ही 25 सितंबर को होने वाले वाले भारत बंद को लेकर किसानों ने फैसला लिया कि हरियाणा से दिल्ली में फल-सब्जियां भेजने पर भी किसान पूरी तरह से रोक लगा देंगे। इस दौरान सुरेंद्र लठवाल, मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र राव, श्याम वशिष्ठ, डॉ. प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान पंचायत ने निकाला जुलूस
भाकियू (अ) के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह दहिया, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, रामनिवास राणा के साथ मिलकर भाकियू व भारतीय किसान पंचायत के सदस्यों ने गोहाना रोड पर पुलिस लाइन के सामने कृषि विधेयक की प्रतियां जलाईं। शमशेर सिंह दहिया ने कृषि विधेयक को खेती व किसानों को बर्बाद करने वाला बताया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भारतीय किसान पंचायत के सदस्य में छतर सिंह जाहरी, दलबीर सिंह के अलावा छात्र एकता मंच के साथ विमल किशोर सहित अन्य लोगों ने देवीलाल चौक से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। लघु सचिवालय पर पहुंचकर नायब तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं भाकियू (अ) के सदस्यों ने भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान हवा सिंह, ब्रहम सिंह दहिया, शिलकराम मलिक, सुल्तान सिंह, जयकरण, आजाद, अमर सिंह, धर्म सिंह, कप्तान राणा, नवीन राणा आदि मौजूद रहे।
सोनीपत बाईपास पर जाम लगाकर बैठे आढ़तियों को इनेलो व आप नेताओं का समर्थन
खरखौदा। कृषि विधेयक के खिलाफ रविवार को किसान और आढ़तियों ने खरखौदा के सोनीपत बाईपास पर जाम लगाया। इसके अलावा सिसाना व नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर भी कृषि विधेयक के खिलाफ किसान सड़कों पर उतरे और अपनी नाराजगी जाहिर की। अनाज मंडी प्रधान नरेश दहिया ने कहा कि कृषि विधेयक के खिलाफ यह हर किसी की लड़ाई है। जाम लगाकर बैठे आढ़तियों को इनेलो व आप नेताओं का भी समर्थन मिला। जाम की सूचना पर मौके पर तैनात पुलिस बल द्वारा वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट करवाया गया। इस दौरान रोहताश दहिया, जयभगवान शर्मा, आप नेता बिंदू, होशियार सिंह किडौली, विनोद चौहान, अशोक राणा, विजेंद्र, अत्तर सिंह खांडा, हरिप्रकाश मंडल, विजेंद्र मंडोरा आदि मौजूद रहे।
इनेलो जिलाध्यक्ष ने किसानों के धरने पर समर्थन दिया
कृषि विधेयक के खिलाफ रविवार को लघु सचिवालय में चल रहे धरने पर इनेलो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा ने कार्यकर्ताओं संग समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर की गई ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज प्रदेश में गठबंधन की सरकार किसानों को मारने पर तुली हुई है। उनको किसानों से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, आईएसओ जिला अध्यक्ष आशीष सुहाग, युवा हलका सोनीपत अध्यक्ष विकास मलिक, युवा हलका गोहाना अध्यक्ष सीटू माजरा, पूर्व हलकाध्यक्ष गोहाना बलजीत नैन आदि मौजूद रहे।
कृषि विधेयक के विरोध में भाकियू ने पीएम का पुतला फूंका
गन्नौर। कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने गन्नौर लघु सचिवालय के सामने रेलवे रोड पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। भाकियू जिला अध्यक्ष रोहताश बेनीवाल के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोहताश बेनीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में सरकार ने कृषि विधेयक लागू कर दिया है। केंद्र सरकार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान पूर्व ब्लॉकाध्यक्ष जयभगवान मलिक, ओमप्रकाश मलिक, ओमसिंह आंतिल, बलजीत, बिजेंद्र, महासिंह, रमेश आंतिल आदि मौजूद रहे।

किसानों ने कृषि यंत्रों के साथ नाहरा नाहरी रोड पर किया प्रदर्शन
नाहरा-नाहरी रोड पर हंसराज राणा, प्रदीप धनखड़ की अगुवाई में किसानों ने सड़क पर उतरकर कृषि विधेयक का विरोध किया और कृषि यंत्रों के साथ रोष यात्रा निकाली। व्यापक अभियान में सभी संगठन एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेशभर में 27 सितंबर को चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सिंह, समुंदर सिंह, विकास, रणधीर राणा, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed