फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Proposals worth Rs 29 crore ready for 76 roads, now stuck in code of conduct

Sonipat News: 76 सड़कों के लिए 29 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार, अब आचार संहिता में अटके

Fri, 22 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 29 crore ready for 76 roads, now stuck in code of conduct
जिला परिषद भवन सोनीपत। संवाद
सोनीपत। जिला परिषद की ओर से 76 सड़कों का जीर्णोद्धार करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन सड़कों पर 29 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जानी है। अब आचार संहिता लगने से इनका निर्माण फिर से अटक गया है। यह सड़कें जिला परिषद को मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से मिली 91 सड़कों में शामिल है। इनमें से जिला परिषद ने 87 सड़कों को टेकओवर किया था। उनमें से दो सड़कें निगम के पास चली गईं और 11 सड़कों की हालत दुरुस्त मिली थी। ऐसे में 76 सड़कों की मरम्मत की जानी है जो आचार संहिता के चलते नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से 5 करम तक की चौड़ाई वाली सड़कों को जिला परिषद को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत 91 सड़कों की सूची जिला परिषद को सौंपी गई थी। इसमें से 89 सड़कों को टेकओवर किया गया था। इनमें से राई क्षेत्र की दो सडकों को नगर निगम के हवाले किया गया है। वहीं 91 में से दो सड़कें दोष दायित्व अवधि (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) की वजह से टेकओवर नहीं की गईं। ऐसे में 87 सड़कों की देखरेख जिला परिषद की तरफ से की जानी है। इसमें से 11 सड़कों की हालत दुरुस्त है, जिसकी वजह से 76 सडक़ों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन


34 की विशेष तो 42 की वार्षिक मरम्मत

नगर परिषद जिन 76 सड़कों का जीर्णोद्धार करेगा उनमें 42 सड़कों के वार्षिक मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और 34 सड़कों के विशेष मरम्मत के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। वार्षिक मरम्मत के तहत सड़कों की जरूरत के हिसाब से मरम्मत होगी। इसी वजह से इन सड़कों का प्रस्ताव भी कम बजट का होगा। वहीं विशेष मरम्मत के तहत सड़कों की मरम्मत ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सडकों की होनी है मरम्मत

-बरोदा विधानसभा में 31 सड़कें जिला परिषद ने टेकओवर की है। इसमें सबसे पुरानी सड़क खानपुर से गोहाना-जींद रोड है।

-गन्नौर विधानसभा में 6 सड़कें ही जिला परिषद ने टेकओवर की हैं। इनमें सबसे पुरानी सड़क पीरगढ़ी से दातौली वाया बेगा मार्ग है।

-गोहाना विधानसभा की 8 सड़कों को टेकओवर किया है। सभी सड़कें 2018 के बाद ही बनी है।

-खरखौदा विधानसभा की कुल 17 सड़कों को जिला परिषद ने टेकओवर किया है। इसमें सबसे पुरानी सड़क 2002 में बनी गोपाल से सोहटी और रिढाऊ से फरमाणा की सड़कें हैं।

-राई विधानसभा में जिला परिषद ने यहां की 27 सड़कों को टेकओवर किया है। इनमें 2 सडक़ें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में चली गई हैं। इसमें 4.95 किलोमीटर लंबी मेहंदीपुर से दीपालपुर की सडक़ सबसे लंबी सड़क है।


वर्जन

जिला परिषद की तरफ से 76 सड़कों का जीर्णोद्धार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। अब आचार संहिता के चलते इन पर काम नहीं हो पाएगा। आचार संहिता हटते ही इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। -डॉ. सुशील मलिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed