फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Proposal for drinking water supply passed, tender will be issued soon

Sonipat News: पेयजल आपूर्ति के लिए प्रस्ताव पास, जल्द लगाया जाएगा टेंडर

Fri, 14 Feb 2025 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Proposal for drinking water supply passed, tender will be issued soon
सोनीपत। नगर निगम ने शहरवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति की तैयारी की है। नगर निगम कार्यालय में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान पानी आपूर्ति व सीवर लाइन के टेंडर के लिए चार प्रस्ताव पास किए गए। शहर में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में पानी आपूर्ति को लेकर प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

शहर के पूर्वी क्षेत्र में 65 संविदा पंप ऑपरेटर्स कार्यरत है। उन्होंने वेतन की मांग को लेकर 20 व 21 जनवरी को हड़ताल की थी। इसके चलते 12 बूस्टिंग स्टेशन व 70 ट्यूबवेल दिनभर बंद हो गए थे। पानी आपूर्ति ठप होने के कारण करीब डेढ़ लाख लोगों को परेशानी हुई थी। पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति का टेंडर अक्तूबर 2024 में खत्म हो गया था। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए जल्द टेंडर खत्म होने वाला है। लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको लेकर चुनाव आचार संहिता हटने के बाद जल्द टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस टेंडर में निगम के 20 वार्ड के अंतर्गत आने वाले ट्यूबवेल पाइपलाइन के रखरखाव और मरम्मत का काम शामिल रहेगा। निगम ने अपनी शर्तों में सभी पंप चेंबर के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस, डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, ट्यूबवेल और पंपिंग मशीन को भी शामिल किया है। इसके अलावा गांव जाजल से महाराणा प्रताप चौक तक लाइन व वाल्व की देखरेख के लिए टेंडर लगाने की मंजूरी दी गई। साथ ही शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सीवर लाइन व्यवस्था और पानी निकासी के लिए नालों की व्यवस्था के लिए टेंडर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। निगमायुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि 12 मार्च को निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह टेंडर एक साल के लिए आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगेंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट, सामान के लिए 1.25 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर
सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने बताया कि जल्द 10 हजार स्ट्रीट लाइटों से काॅलोनियों को रोशन किया जाएगा। यह स्ट्रीट लाइट वार्ड पार्षदों की सहमति के बाद वार्ड अनुसार लगाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से कॉलोनियों में रह रहे लोगों को फायदा होगा। शहर में पहले मैनुअल स्ट्रीट लाइट जलाई और बुझाई जाती थीं। अब स्ट्रीट लाइट स्वत: चालू और बंद होंगी। इसके लिए सेंट्रलाइज कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) से स्ट्रीट लाइट को लैस किया जाएगा। इसके लिए 4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव 9 जनवरी को हुई बैठक के दौरान मंजूर कर लिया गया था। अब इसके सामान की खरीद के लिए 1.25 रुपये के प्रस्ताव को मंजूर किया है। इस दौरान डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, पार्षद सरेंद्र मदान व सुरेंद्र नैय्यर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed