फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Promote digital transactions, crimes will reduce: CP

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दें, कम होंगे अपराध : सीपी

Sun, 04 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Promote digital transactions, crimes will reduce: CP
फोटो :37: सोनीपत लघु सचिवालय में व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों संग बैठक करती पुलिस आयुक्त नाज - फोटो : kathua
सोनीपत। पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन ने कहा कि समाज में आपसी सद्भावना बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर पहल करनी चाहिए। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने से आपराधिक वारदात कम होगी। सभी को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगवाने के साथ उन्हें दुरुस्त रखना चाहिए। वारदात होने पर अपराधियों को पकड़ने में उनसे काफी मदद मिल सकेगी। साथ ही किरायेदारों व कर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करानी चाहिए।
विज्ञापन

वह शनिवार दोपहर बाद लघु सचिवालय के हॉल में प्रमुख व्यापारिक संगठनों, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, ढाबा एसोसिएशन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर रही थीं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे हमेशा चलते रहने चाहिए। डीवीआर में कम से कम तीन महीने का बैकअप होना चाहिए। प्रतिष्ठानों पर कम से कम नकदी रखें। अधिक नकदी लाने व ले जाने में पुलिस की मदद लें। प्रतिष्ठानों पर पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, संबंधित थाने, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के नंबर लिखवाएं।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि अपराध की घटनाओं के बाद सीसीटीवी और सुरक्षा जांच में तात्कालिक सक्रियता तो रहती है, लेकिन कुछ समय बाद यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इस पर पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि पुलिस सतत सतर्कता के साथ कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed