{"_id":"69ced40724bee30bb3010e6b","slug":"program-held-at-shri-ram-sai-temple-on-hanuman-jayanti-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151813-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हनुमान जयंती पर श्री राम-साईं मंदिर में हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हनुमान जयंती पर श्री राम-साईं मंदिर में हुआ कार्यक्रम
Fri, 03 Apr 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में श्री राम-साईं मंदिर में हनुमान जयंती मानते हुए। स्रोत : संस्था
गोहाना। मुख्य बाजार जनकपुरा गेट स्थित श्री राम-साईं मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की शहरी इकाई के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि हनुमान जयंती आंतरिक शक्ति को जागृत करने और जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का आध्यात्मिक अवसर भी है।
भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को शक्ति, साहस, निष्ठा, विनम्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन भक्ति, ज्ञान और कर्म का उत्कृष्ट समन्वय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरभगवान चोपड़ा ने की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। रामायण में लंका दहन, संजीवनी बूटी लाना और प्रभु श्री राम के प्रति उनका समर्पण उनके महान चरित्र का उदाहरण है। हनुमान चालीसा में भी उन्हें रामदूत और राम भक्त के रूप में पूजा जाता है।
कार्यक्रम में मार्गदर्शन आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी का रहा। इस मौके पर संजीव सुनेजा, नरेश चानना, जतिन सतीजा, अरुण पिपलानी, लवकेश रहेजा, श्रीभगवान कलसन और पंकज सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।