फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Professor Anju Dahiya will get National Teacher Award today

Haryana: प्राध्यापिका अंजू दहिया को आज मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, ये हैं उपलब्धियां

Mon, 05 Sep 2022 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 03:08 AM IST
सार

भारतीय शिक्षा व्यवस्था का प्राध्यापिका अंजू दहिया ने विदेश में भी प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में 15 दिन तक रहकर वहां के लोगों को भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में प्रेरित किया।

विज्ञापन
Professor Anju Dahiya will get National Teacher Award today
प्राध्यापिका अंजू दहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की एकमात्र प्राध्यापिका अंजू दहिया को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन


सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी अंजू दहिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़वासनी में रसायन शास्त्र विषय की प्राध्यापिका है। उन्होंने रसायन शास्त्र विषय को खेल व कविता जैसी गतिविधियों से आसान बना दिया। बचपन से वह पढ़ाई के साथ अभिनव का प्रयोग करती थी। उनमें हमेशा कुछ नया करने की इच्छा जागृत होती थी। उन्होंने शिक्षिका के रूप में नियुक्ति पाने के बाद विद्यार्थियों की समस्या को समझा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: नगरपालिका और परिषद प्रधानों की वित्तीय शक्ति छीनने पर प्रधान लामबंद, बोले-मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाक
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका समाधान करने के लिए विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर विषय को सरल बनाने की पहल की। रसायन शास्त्र विषय को कविता व खेल गतिविधियों में बांटा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाकर बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिसका काफी फायदा मिला। गतिविधियों से विषय को समझने पर विद्यार्थी उसे लंबे समय तक याद रख पाए।

भारतीय शिक्षा व्यवस्था का प्राध्यापिका अंजू दहिया ने विदेश में भी प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में 15 दिन तक रहकर वहां के लोगों को भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में प्रेरित किया। शोध पत्र भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed