फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pradhan mobilized against removing of financial power of the municipal and council In Haryana

Haryana: नगरपालिका और परिषद प्रधानों की वित्तीय शक्ति छीनने पर प्रधान लामबंद, बोले-CM से करेंगे मुलाकत

Mon, 05 Sep 2022 02:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 02:52 AM IST
सार

सभी ने जींद में बैठक कर सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री से मिलने के साथ ही अदालत का दरवाजा भी खटखटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बात नहीं बनी तो सामूहिक इस्तीफा देंगे। 

विज्ञापन
Pradhan mobilized against removing of financial power of the municipal and council In Haryana
जींद में प्रधानों की बैठक संबोधित करती जींद नगरपरिषद प्रधान डॉ. अनुराधा सैनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर परिषद और नगर पालिका प्रधानों की वित्तीय शक्तियां खत्म करने के विरोध में रविवार को जींद के एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के 41 नगर पालिका और नगर परिषद प्रधानों ने भाग लिया। इसमें सभी ने सरकार की ओर से जारी अधिसूचना का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया। साथ ही बात नहीं बनने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने और सामूहिक इस्तीफा देने की भी चेतावनी दी गई। खास बात यह है कि बैठक में भाजपा के चुनाव चिह्न पर प्रधान बने 10 सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : Haryana: प्राध्यापिका अंजू दहिया को आज मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, ये हैं उपलब्धियां
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि सरकार ने प्रधानों पर विश्वास खत्म कर दिया और अधिकारियों पर विश्वास जताया है। इसका मतलब चुने हुए प्रतिनिधियों का कोई महत्व नहीं रहा। यदि ऐसा ही करना था तो सरकार को चुनाव से पहले करना चाहिए। सभी ने एकमत होकर इसका विरोध किया और 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ माननीय हाईकोर्ट में भी इस संबंध में याचिका डालने की बात कही गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि इसके बावजूद सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वे लोग सामूहिक इस्तीफा देने को तैयार हैं। प्रधानों ने कहा कि आज तक नगर परिषद या नगर पालिका प्रधान कभी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार नहीं हुए हैं जबकि आज के समय में 125 नगर परिषद और पालिका अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।


यह भी पढ़ें : प्रेरणा: शिष्यों का जीवन संवारने में अविवाहित रहे 3 'द्रोणाचार्य', कुश्ती की पौध तैयार करने में लगा दिया जीवन

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का फैसला नहीं, बल्कि उन्हें गुमराह करके अधिकारियों की चाल है, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक को नगर परिषद जींद की प्रधान डॉ. अनुराधा सैनी, उचाना नगर पालिका प्रधान विकास उर्फ काला, धारूहेड़ा से कंवर सिंह, नरवाना से विशाल मिर्धा, ऐलनाबाद से राम सिंह सोलंकी, फिरोजपुर झिरका से मनीष जैन, बरवाला से रमेश, नारनौंद से सुभाष लोहान, शाहाबाद से राजेश उप्पल, समालखा से अशोक कुमार, सफीदों से संजय कुमार, कलानौर से विष्णु, रेवाड़ी से पूनम, बहादुरगढ़ से सरोज राठी, लाडवा से साक्षी खुराना, रतिया से महेश खन्ना, भूना से अर्पण पसरीजा समेत 41 नगर पालिका और परिषद प्रधानों व उनके प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। 

गोहाना नगर पालिका चेयरपर्सन रजनी विरमानी को 11 सदस्यीय कमेटी का प्रधान बनाया
नगर परिषद व पालिका प्रधानों ने अपने आंदोलन के लिए एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें गोहाना नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी को प्रधान नियुक्त किया है। नगरपालिका ऐलनाबाद के प्रधान रामसिंह सोलंकी को सचिव, पलवल नगर परिषद के प्रधान डॉ. यशपाल को कोषाध्यक्ष, धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान कंवर सिंह को उपप्रधान, राजौंद नगर परिषद प्रधान बबीता को संगठनमंत्री, जींद नगर परिषद की प्रधान डॉ. अनुराधा सैनी, फिरोजपुर झिरका के प्रधान मनीष जैन, मनीता गर्ग व भिवानी के भवानी प्रताप को सह-सचिव, टोहाना नगर परिषद प्रधान नरेश बंसल को संरक्षण व बहादुरगढ़ की प्रधान सरोज राठी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed