फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Process to close drains begins

Sonipat News: नालों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 28 Aug 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Process to close drains begins
गोहाना। नगर परिषद ने शहर में सीवर लाइनों से जुड़े नालों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए करीब 4 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। नालों के पानी के निस्तारण हेतु अलग से लाइनें दबाई जाएंगी। इससे बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और सड़कों पर जलभराव से निजात मिलेगी। एनजीटी के नियमानुसार नालों को सीधे सीवर लाइनों से नहीं जोड़ा जा सकता है। वर्तमान में नालों की गंदगी से सीवर लाइनें अवरुद्ध हो जाती हैं। नगर परिषद ने इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर को दो जोन में बांटा गया है, जिन पर दो-दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। अध्यक्ष रजनी विरमानी ने बताया कि यह परियोजना जल्द शुरू होगी। इसके पूर्ण होने पर शहर में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed