फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Principal suspended by Additional Chief Secretary

प्राचार्य को अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया निलंबित

Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended by Additional Chief Secretary
गन्नौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दातौली से 200 कुर्सियां और 50 स्टूल चोरी के मामले में प्राचार्य विनोद कुमार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने निलंबित कर दिया है। प्राचार्य विनोद कुमार ने विद्यालय के लिए कुर्सियां व स्टूल कब व किस ग्रांट से खरीदे थे, इसकी विभाग को भी जानकारी नहीं थी। मई माह में प्राचार्य ने कुर्सियां व स्टूल चोरी होने की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को न देकर जीटी रोड चौकी पुलिस को चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

विद्यालय की तीन दिन की छुट्टियों के बाद स्टोर में रखी 200 कुर्सियां व 50 स्टूल चोरी हो गए। प्राचार्य विनोद कुमार के अनुसार विद्यालय का चौकीदार छुट्टी पर था। सीसीटीवी कैमरे दो महीनों से बंद पड़े थे। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बड़ी लापरवाही भी सामने आई थी। चोरी होने की वारदात शक के दायरे में आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार विद्यालय का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। अब विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने निर्देश जारी करते हुए प्राचार्य विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान प्राचार्य विनोद कुमार जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे। निर्देश हैं कि वे बिना अनुमति के कार्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed