{"_id":"66ce0b4e41cd1be98906592b","slug":"principal-officer-of-indian-coast-guard-dies-of-heart-attack-cremated-with-respect-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123622-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भारतीय तटरक्षक बल के प्रधान अधिकारी का हृदयाघात से देहांत, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भारतीय तटरक्षक बल के प्रधान अधिकारी का हृदयाघात से देहांत, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Tue, 27 Aug 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल के प्रधान अधिकारी अजीत के देहांत के बाद सोनीपत के गांव बढ़खालसा स्थित घर पर प
राई। गांव बढ़खालसा निवासी भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) के प्रधान अधिकारी अजीत का हृदयाघात से देहांत हो गया। वह पोर्ट ब्लेयर में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान 26 अगस्त को उनका देहांत हो गया था। अजीत के देहांत होने की सूचना मिलने के बाद परिवार व गांव में मातम छा गया। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचा।
ग्रामीणों के अनुसार अजीत वर्ष 1993 में भारतीय तटरक्षक बल में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वह एक सप्ताह पहले ही छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उनके पास एक बेटा और एक बेटी है। वह दोनों ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड में उच्चतर शिक्षा ग्रहण करते है। पिता के देहांत की सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चे घर लौट आए। मंगलवार देर शाम को राजकीय सम्मान के साथ अजीत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों सहित सैकडों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे और उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी।