फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prime Minister Narendra Modi's rally will be held in Gohana instead of Rai

Sonipat News: राई की जगह गोहाना में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली

Thu, 19 Sep 2024 08:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Sep 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's rally will be held in Gohana instead of Rai
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को गोहाना के पानीपत-रोहतक बाईपास पर होने वाली जन आशीर्वाद रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जाएगा। नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में फिर उसी जगह पर रैली में लोगों से रूबरू होंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने रैली स्थल के परिवर्तन की पुष्टि करते हुए बताया कि राई का रैली स्थल छोटा था, इसलिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को गोहाना में करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह रैली सोनीपत सहित रोहतक, झज्जर व पानीपत चार जिलों के भाजपा प्रत्याशियों की सांझा रैली होगी। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed