{"_id":"6ac0057c8534c0ce7503b73b","slug":"preparations-for-ward-delimitation-intensify-in-bawal-one-more-ward-may-be-added-sonipat-news-c-198-1-rew1001-246521-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बावल में वार्डबंदी की तैयारी तेज, बढ़ सकता एक और वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बावल में वार्डबंदी की तैयारी तेज, बढ़ सकता एक और वार्ड
Sat, 03 Oct 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बावल। नगरपालिका में आगामी आम चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज होने लगी हैं। प्रदेश की 46 नगरपालिकाओं के साथ बावल में भी नई वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में वार्डों के परिसीमन के लिए एडहॉक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं।
वहीं, पालिका क्षेत्र की सीमाओं की सटीक मैपिंग का काम सीआरआईडी पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा चुका है। इसका उद्देश्य गांव और शहर की सीमाओं को स्पष्ट रखना है, ताकि किसी गांव का मतदाता शहर की मतदाता सूची में और शहर का मतदाता गांव की सूची में शामिल न हो सके।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बावल नगरपालिका क्षेत्र की आबादी 16,776 है। इसमें एससी वर्ग की जनसंख्या 2,721 यानी करीब 16.22 प्रतिशत है। वर्तमान में नगरपालिका के 13 वार्डों में से दो वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। नई वार्डबंदी के बाद आरक्षण की स्थिति निर्धारित नियमों के अनुसार तय की जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में बावल नगरपालिका में 13 वार्ड हैं। नई मैपिंग और आबादी के आंकड़ों के आधार पर वार्डों की संख्या बढ़कर 14 होने की संभावना है। इससे पहले रेवाड़ी में 31 से 32 और धारूहेड़ा में 17 से 18 वार्ड किए गए थे। बावल में भी इसी आधार पर वार्डों के पुनर्गठन की तैयारी है।