{"_id":"65be83cb4303b788280ca9a4","slug":"preparation-to-start-direct-bus-service-till-ayodhya-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113219-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी
Sat, 03 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। जिलावासी अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें, इसके लिए रोडवेज ने कवायद शुरू कर दी है। रोडवेज विभाग ने सोनीपत डिपो से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। जिसमें एक बस का परिचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से रूट परमिट मिलने ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम का मंदिर के गर्भ गृह में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इसके बाद भगवान राम के दर्शनों के लिए मंदिर को खोल दिया गया है। सोनीपत से अयोध्या जाने के लिए सीधी बस सेवा या रेल सेवा नहीं है। ऐसे में रोडवेज ने भक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही सोनीपत डिपो से अयोध्या के लिए एक बस शुरू कर दी जाएगी। रोडवेज के इस प्रयास की यात्रियों ने भी सराहना की है।
नए रूट शुरू कर रहा रोडवेज
रोडवेज डिपो में नई बसें पहुंचने के बाद अधिकारी यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में नए रूट शुरू किए जा रहे हैं। जनवरी माह में रोडवेज विभाग ने सोनीपत डबवाली और कालका जैसे रूटों पर बस सेवा शुरू की है। वहीं नारनौल के लिए भी जल्द सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। अब अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज, सोनीपत