{"_id":"67f96b140a32eea57f03552b","slug":"preliminary-publication-of-three-volume-voter-lists-of-some-gram-panchayats-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135092-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन खंड कुछ ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन खंड कुछ ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया
Sat, 12 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत खंड सोनीपत, मुरथल व कथूरा की कुछ ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। यह प्रकाशन हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 के नियम 8(3) के तहत संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी की तरफ से किया गया है।
खंड सोनीपत की ग्राम पंचायत महिपुर, रतनगढ़, सांदल कलां, सांदल निवादा, जुआं-1 व सलीमसर माजरा, खंड मुरथल की ग्राम पंचायत मुरथल व किशोरा और खंड कथूरा की ग्राम पंचायत छिछड़ाना, भावड़-बूरा, छपरा, घड़वाल व कैहल्पा की मतदाता सूचियों का मिलान 12 सितंबर 2024 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों के आधार पर किया गया है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इन मतदाता सूचियों के संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो तो वह 18 अप्रैल तक संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इन दावों व आपत्तियों का निपटान 22 अप्रैल तक किया जाएगा। उसके बाद कोई भी अपील 25 अप्रैल तक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। सभी दावे व आपत्तियों का अंतिम निपटान 6 मई को किया जाएगा और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 13 मई को किया जाएगा। कोई भी नागरिक इन मतदाता सूचियों का निशुल्क अवलोकन संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी के कार्यालय अथवा अपने क्षेत्र के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में कर सकता है।